{"_id":"5f04c58f8ebc3ea1a1461a1a","slug":"other-unnao-news-knp569912773","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरवा सर्किल में 164 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरवा सर्किल में 164 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरवा। कानपुर की घटना के बाद जिला पुलिस स्थानीय अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सत्यापन में जुट गई है। सर्किल के तीनों थानों के 164 हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों आदि का सत्यापन कराया जा रहा है।
हत्या, लूट, चोरी व जानलेवा हमले जैसे गंभीर मामलों के आरोपी हिस्ट्रीशीटरों की पड़ताल में पुलिस जुट गई है। सीओ रमेशचंद्र प्रलयंकर ने बताया कि सर्किल के तीनों थानों में पुरवा 47, असोहा 47 व मौरावां के 70 हिस्ट्रीशीटरों का चिन्हीकरण कराया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उधर, बीघापुर थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी एके राय ने अर्दलीरुम का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया कि टॉप टेन अपराधी पर केवल निगरानी ही नहीं सख्त कार्रवाई शुरू की जाए। ऐसे अपराधियों को सूचीबद्ध करके विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए समय से कार्रवाई करें। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले पर कठोर कार्रवाई होगी। बीघापुर, बारा, बिहार व अचलगंज थाने के प्रभारी, उप निरीक्षक व चौकी इंचार्ज से लंबित विवेचना पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली। कई की जमकर क्लास ली। उन्हें सुधार न करने पर कठोर कार्रवाई की बात भी कही। प्रभारी निरीक्षक बीघापुर जावेद अख्तर, प्रभारी निरीक्षक बारा हरप्रसाद, प्रभारी निरीक्षक बिहार संतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक अचलगंज अतुल तिवारी, एसएसआई घनश्याम शुक्ला, अशोक गुप्ता, वीरेंद्र यादव, इंद्रपाल सिंह व राम आसरे चौधरी भी मौजूद रहे।