{"_id":"5debf5658ebc3e1bad3f7970","slug":"other-unnao-news-knp5307704147","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा गांव पहुंचे मंत्री ने दिया 25 लाख का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा गांव पहुंचे मंत्री ने दिया 25 लाख का चेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शनिवार देर शाम प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य दोबारा गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़िता के पिता को 25 लाख रुपये का चेक दिया। जिलाधिकारी ने कहा है कि मृतका के परिजनों को जल्द प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पक्का आवास दिलाया जाएगा।
मृतका के पिता गांव में ही लोहा पीटने और 10 बिसुआ खेती के सहारे परिवार चलाते हैं। इस कार्य में उनके भाई मदद करते हैं। मृतका के एक अन्य चाचा शुक्लागंज में परिवार के साथ रहते हैं। घर के नाम पर सिर्फ कच्ची दीवारों पर छप्पर रखे हैं। मृतका का परिवार काफी गरीबी में जीवनयापन कर रहा है। रहने को पक्की छत नहीं है। मृतका पांच बेटी और दो बेटों में सबसे छोटी थी। वह पढ़ाई में अव्वल थी।
पिता तीन बेटियों के साथ बड़े बेटे की शादी कर चुका है। दो बेटियों की शादी बाकी थी। मृतका के पिता ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पक्के मकान के लिए आवेदन किया था। जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की सूची में मृतका के पिता का नाम है। जल्द आवास दिलाया जाएगा।