फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   onthe second day ration shop remained closed

दो दिवसीय विशेष वितरण के दूसरे दिन भी बंद रहीं ज्यादातर दुकानें

Thu, 17 Dec 2015 12:34 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 17 Dec 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
onthe second day ration shop remained closed

एपीएल व महामाया कार्डधारकों को दिया जाने वाला अतिरिक्त गेहूं कोटेदार हजम कर गए। विशेष वितरण दिवस के दूसरे दिन भी अधिकांश कोटेदारों ने दुकानें बंद रखीं। उधर, छुट्टी पड़ जाने से अधिकारी घरों में आराम फरमाते रहे और कोटेदार कार्डधारकों को दिए जाने वाले अतिरिक्त गेहूं डकार गए।

विज्ञापन

मालूम हो कि इस माह एपीएल कार्डधारकों को अतिरिक्त गेहूं के वितरण के लिए 15 व 16 दिसंबर विशेष वितरण दिवस निर्धारित किए गए थे। इस दौरान एपीएलकार्डधारकों को अतिरिक्त 11 किग्रा. गेहूं सात रुपये प्रति किग्रा. और अतिरिक्त बीपीएल परिवारों (महामाया) को केवल नियमित गेहूं पांच किग्रा. पांच रुपये प्रति किग्रा. के रेट से वितरित किया जाना था। वितरण दिवस के पहले दिन मंगलवार को अधिकांश राशन की दुकानें बंद रही थीं। दूसरे दिन बुधवार को कितनी राशन की दुकानें खुली और खाद्यान्न का वितरण हुआ इसकी हकीकत जानने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अमर उजाला टीम पड़ताल की तो अधिकांश राशन की दुकानों पर ताला लगा मिला। परियर संवाददाता ने सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक की मरौंदा सूचित, मोमिनपुर, देबीपुरवा, बसधना गांव में जाकर देखा तो वहां पर राशन वितरण होते नहीं मिला। इसी प्रकार बीघापुर की ग्रामसभा जगदीशपुर व ओसियां में भी वितरण नहीं किया गया। इसी ब्लाक की अमरपुर आंव में गुरूवार को भी कोटेदार ने गेहूं नहीं बांटा। गांव के उमा, विजय, रंजीत, सुनील, मयंक, अधर आदि ने एसडीएम से फोन पर इसकी शिकायत की तो उन्होंने शुक्रवार को इसे दिखवाने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया। हसनगंज के चांदपुर झलिहई, मुन्नीखेड़ा व भरहा की कोटे की दुकानें बंद थीं। औरास में हाजीपुर गोसा व मिर्जापुर अजगांव में एक दुकान पर गेहूं का वितरण नहीं किया गया। मिर्जापुर अजिगांव में पन्नालाल कोटेदार की दुकान खुली थी और खाद्यान्न का वितरण हो रहा था। सफीपुर के राहतगंज व उम्मेदराय बाजार के साथ बबरअलीखेड़ा दुकान भी बंद थी। पुरवा के पासाखेड़ा में भी गुरुवार को गेहूं नहीं बांटा गया। कोटेदार ने 9 व 10 दिसंबर को राशन बांट देने की बात कही। धिरजीखेड़ा के कोटेदार अलोपीप्रसाद वर्मा ने बताया कि उन्होंने पांच व छह दिसंबर को राशन का वितरण कर दिया है। रामापुर में मिट्टी का तेल बांटा जा रहा था।
विज्ञापन



परिचय-औरास के लोधई गांव में बंटता गेहूं।

खबर छपने के बाद लोधई गांव में बंटा गेहूं
अमर उजाला में खबर छपने के बाद गुरुवार को वितरण के दूसरे दिन औरास के लोधई गांव के कोटेदार ने दुकान खोलकर राशन बांटा। एपीएल को 11 किलो. और महामाया को पांच किलो. गेहूं सात रुपये प्रति किलो. की दर से वितरित किया। इससे कार्डधारकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने अमर उजाला को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिन  कोटेदारों ने विशेष वितरण दिवस पर एपीएल और महामाया कार्डधारकों को अतिरिक्त गेहूं नहीं बांटा है उनके खिलाफ निश्चित ही कड़ी कार्रवाई की  जाएगी। नसीम अख्तर, जिलापूर्ति अधिकारी उन्नाव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed