{"_id":"3313d07160a946597b8ddd10929c9c5a","slug":"one-killed-in-accidents-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में एक की मौत, सात घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 23 May 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बीते 24 घंटों में हुए सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
लखनऊ के बंथरा थानाक्षेत्र के कुरौली निवासी अशोक (48) दोपहर को बाइक से उन्नाव की ओर आ रहे थे। सेरसा चौराहे पर लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं, सदर कोतवाली क्षेत्र के कब्बाखेड़ा के पास दो फल व्यवसायी बस की चपेट में आकर घायल हो गए। माखी थानाक्षेत्र के गांव भतावां निवासी दुर्गेश (22) फल लेने के लिए साथी अखिलेश (18) के साथ खाली ठेलिया लेकर उन्नाव आ रहे थे। कब्बाखेड़ा मोड़ के पास हरदोई की ओर से आ रही बस ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। घटना के बाद चालक बस लेकर निकल गया। एंबुलेंस से इन्हें अस्पताल भेजा गया।
दूसरी घटना में उन्नाव-कानपुर पुराने राजमार्ग पर गंगाघाट थानाक्षेत्र के बेहटा गांव निवासी सुनील अवस्थी (25) बाइक से मगरवारा स्थित एक फैक्ट्री जा रहा था। गोकुल बाबा मंदिर के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वहीं, अचलगंज संवाददाता के अनुसार, उन्नाव से बारासगवर जा रहे बाइक सवार चार लोगों को पचोड्डा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानपुर जिले के निराला नगर में रहने वाले राकेश (35) बाइक में किरन (22) पुत्री चंदनलाल निवासी निराला नगर कानपुर, काजल (23) व कोमल (17) पुत्री मुन्नीलाल निवासी लालगंज रायबरेली को बैठाकर बारासगवर किसी काम से जा रहे थे।
पचोड्डा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सभी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस घायलों को सीएचसी लाई। यहां डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसमें राकेश की हालत नाजुक बनी हुई है।