{"_id":"63b2f43b7b28f31a6905545b","slug":"on-rape-accused-unnao-news-knp7366537169","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: दुष्कर्म के आरोपी पर होगी एनएसए की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: दुष्कर्म के आरोपी पर होगी एनएसए की कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचलगंज। मानसिक बीमार युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी पर पुलिस एनएसए की कार्रवाई करने की तैयारी में है। एसओ ने एसपी के माध्यम से डीएम को पत्र भेजा है।
कानपुर के अनवरगंज निवासी (19) साल की विक्षिप्त युवती भटकते हुए अचलगंज थानाक्षेत्र के बदरका पहुंची थी। यहां उसके साथ 19 सितंबर को गांव के ही मुकेश ने दुष्कर्म किया था। वीडियो वायरल होने के तीन दिन बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया था। वीडियो में दिख रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। घटना में लापरवाही उजागर होने पर तत्कालीन चौकी प्रभारी व बीट के दो आरक्षियों को भी निलंबित किया गया था।
अब पुलिस इसे गंभीर व समाज विरोधी कृत्य मानते हुए आरोपी के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की धारा बढ़ाई है। इसके तहत आरोपी के खिलाफ एनएसए के कार्रवाई की जाएगी। अनुमति के लिए एसपी के माध्यम से डीएम को पत्र भेजा गया है। थानाध्यक्ष हीरा सिंह ने बताया कि डीएम को पत्र भेजा जा चुका है। जैसे ही वहां अनुमति मिलती है कार्रवाई की जाएगी। आरोपी अभी जेल में ही है।