फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Old monk dies during treatment

वृद्ध संन्यासी की इलाज के दौरान मौत

Sun, 09 Aug 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Old monk dies during treatment
बांगरमऊ(उन्नाव)। गोली लगने से घायल संन्यासी की शनिवार को कानपुर हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कस्बे में नानामऊ मार्ग निवासी आरोपी युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी झोपड़ी में जाकर अक्सर धूम्रपान करता था। घटना वाले दिन वृद्ध ने उसे मना किया और भगा दिया था। इसी खुन्नस में उसने गोली मार दी।
विज्ञापन

मूल रूप से बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के सल्लाखेड़ा गांव निवासी सोबरन (65) करीब 20 वर्ष से बांगरमऊ कस्बा के मढ़ापुर मार्ग पर झोपड़ी बनाकर संन्यासी जीवन व्यतीत कर रहे थे। झोपड़ी में ही वह पूजा-पाठ करते थे। 4 अगस्त मंगलवार रात वृद्ध को झोपड़ी के सोते समय गोली मार दी गई थी। कमर में गोली लगने से कानपुर के हैलट में भर्ती कराया गया था। वृद्ध के भतीजे दिनेश ने अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चार दिन से पुलिस घटना की गुत्थी सुलझाने में जुटी थी। शनिवार सुबह वृद्ध की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जैसे ही यह जानकारी पुलिस अपनी तफ्तीश में तेजी लाई और कस्बे के पंजाबी टोला निवासी रामू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कोतवाल भावनाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी रामू अक्सर वृद्ध की झोपड़ी में जाकर उनके साथ धूम्रपान (चिलम) करता था। मंगलवार शाम को भी वह वृद्ध के पास गया था लेकिन वृद्ध ने उसे डांटकर भगा दिया था। इसी खुन्नस में रामू ने रात के अंधेरे में सोते समय उसे गोली मार दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार किया है। हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। बताया कि आरोपी की निशानदेही पर तमंचा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed