फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Observer 's employees were allotted a polling booth

प्रेक्षक ने कर्मचारियों को पोलिंग बूथ एलॉट किए

Wed, 14 Oct 2015 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 14 Oct 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
Observer 's employees were allotted a polling booth

त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का शोर मंगलवार शाम पांच बजे से थम गया।

विज्ञापन

आखिरी निर्णायक दौर में प्रत्याशियों ने वोटरों को अपने पाले मेेें लाने के लिए सारी ताकत झोंक दी। दिन तो दूर रात में लोगों के दरवाजे पर दस्तक देने से प्रत्याशियों ने गुरेज नहीं किया।

उम्मीदवारों ने दिनभर क्षेत्रों में जाकर जमकर चुनाव प्रचार किया।15 अक्तूबर को दूसरे चरण में नवाबगंज, औरास, हसनगंज व मियागंज की जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों के लिए वोटिंग होगी।नई चुनाव तिथि के 48 घंटे पहले शाम पांच बजे प्रचार बंद हो गया।
विज्ञापन


अंतिम दिन प्रचार बंद होने से उम्मीदवारों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जमकर पसीना बहाया। प्रत्याशियों ने वोटरों तक पहुंच कर उनसे वोट देने की पुरजोरअपील की। दिनभर क्षेत्रों में प्रत्याशियों के वाहन दौड़ते रहे। उम्मीदवारों ने बड़े-बुजुर्गों के जहां पैर छूकर वोट मांगे, वहीं युवाओं से हाथ जोड़कर अपने चुनाव चिह्न पर मोहर लगाने की विनती की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों की मानें तो नवाबगंज प्रथम सीट पर कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। इसके अलावा दूसरे , तीसरे और चौथे चरण के साथ हसनगंज, औरास व मियागंज की कुछ सीटों पर त्रिकोणीय संघर्ष नजर आ रहा है। कुछ बीडीसी सीटों पर भी दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है।

 दूसरे चरण के ब्लाकों में 15 अक्तूबर को मतदान कराने के लिए कर्मचारी बुधवार को पोलिंग बूथों के लिए रवाना होंगे। दूसरे चरण के लिए 819 पोलिंग पार्टियों को तैनात किया गया है। एक पार्टी में पीठासीन अधिकारी समेत चार  कर्मचारी शामिल किए गए हैं।


चुनाव कर्मचारी बुधवार सुबह आठ बजे संबंधित ब्लाक कार्यालय पहुंचकर वहां से निर्धारित ूथों के लिए रवाना होंगे।

18 अक्तूबर को तीसरे चरण के  चुनाव के लिए तैनात किए गए कर्मचारियों को मंगलवार को प्रशिक्षण दिया गया। निराला प्रेक्षागृह में वरिष्ठ अधिकारियों ने कर्मचारियों को मतदान संबंधी जरूरी जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed