फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Now the factories of the district will run with natural gas

अब नेचुरल गैस से चलेंगी जिले की फैक्टरियां

Fri, 03 Jan 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Now the factories of the district will run with natural gas
उन्नाव। शहर के कई क्षेत्रों में नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति शुरू करने के बाद अब सीयूजीएल (सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड) ने फैक्टरियों में भी इसकी आपूर्ति शुरू की है। मगरवारा स्थित रिमझिम स्टील फैक्टरी से इसकी शुरुआत हो गई। सीयूजीएल के डिप्टी मैनेजर मार्केटिंग ने बताया कि जिले के बंथर व दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित कई फैक्टरियों में आने वाले महीनों में आपूर्ति शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

मगरवारा स्थित रिमझिम स्टील फैक्टरी में गुरुवार को पीएनजी की आपूर्ति शुरू हो गई। इस मौके पर सीयूजीएल के डिप्टी मैनेजर मार्केटिंग अभिषेक राही ने बताया कि सीयूजीएल, गेल इंडिया लिमिटेड व भारत पेट्रोलियम का संयुक्त उद्यम है। कानपुर के बाद अब उन्नाव की फैक्टरियों को भी सीयूजीएल नेचुरल गैस आपूर्ति करेगी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को रिमझिम स्टेनलेस लिमिटेड से समझौता किया है। इस समझौते के तहत फैक्टरी अपने उत्पादन कार्य में पीएनजी का इस्तेमाल करेगी। बताया कि जल्द ही उन्नाव की कई फैक्टरी पीएनजी गैस का उपयोग करेंगी।
विज्ञापन

इस गैस के प्रयोग से ईंधन खर्च में बचत होने के साथ ही प्रदूषण भी नहीं होगा। अभी तक औद्योगिक इकाईयों में कोयला, भूसी, लकड़ी आदि का प्रयोग ईंधन के रूप में होता है। पीएनजी के प्रयोग से ईंधन लागत में कमी और प्रदूषण से निजात मिलेगी। अनुबंध के मौके पर सीयूजीएल के वाणिज्य निदेशक प्रदीप गोयल, प्रबंध निदेश रंजन द्विवेदी और रिमझिम स्टेनलेस के प्रबंध संचालक योगेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed