फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Now the district will not be patient in the hospital suffering from heat

अब जिला अस्पताल में गर्मी से बेहाल नहीं होंगे मरीज

Thu, 12 May 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Thu, 12 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Now the district will not be patient in the hospital suffering from heat
अस्पताल को बिजली जिला अस्पताल के विद्युत फीडर का लोकार्पण करते स्वास्थ्य राज्यमंत्री सुधीर रावत। - फोटो : अमर उजाला
 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री सुधीर रावत ने बुधवार को जिला अस्पताल में बने नए फीडर का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल को  अब चौबीस घंटे बिजली मिलने से मरीजों को गर्मी से राहत मिलेगी। अस्पताल में  चौबीस घंटे ठंडा पानी भी उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन


राज्यमंत्री सुधीर रावत ने  कहा कि लाइट जाने के बाद जनरेटर न चलाने की शिकायतें मिलती थीं। मरीज परेशान होते थे। अब जिला अस्पताल में चौबीस घंटे लाइट रहेगी। इस दौरान उन्होंने ट्रामा सेंटर की बिल्डिंग का निरीक्षण किया। उन्हाेंने कहा कि डेढ़ महीने के अंदर इसकी भी शुरुआत हो जाएगी।  
विज्ञापन

1.11 करोड़ रुपये की लागत से बने 33 केवीए के फीडर को तैयार करने में बिजली विभाग को एक साल का समय लगा है। बिजली विभाग को कुंदनरोड उपकेंद्र से जिला अस्पताल के फीडर तक लाइन लाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसकी वजह वन विभाग के अधिकारियों के पत्र लिखे जाने के बाद भी  पेड़ न कटवाना रहा। डीएम के आदेश के बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने पेड़ कटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लाइन पड़ पाई और उपकेंद्र शुरू हो सका। जेई आरके दरबारी ने बताया कि फीडर शुरू होने के बाद भी वन विभाग के अधिकारियों ने परमीशन नहीं दी है। इस दौरान सीएमओ डॉ. भूपेंद्रनाथ श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ. एसपी चौधरी, डॉ. सरोज श्रीवास्तव, एसडीओ गौरव तिवारी, लल्लन सिंह, उदय मिश्रा, सुभेंद्र सिंह, अनूप श्रीवास्तव के अलावा  अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

सुधार करो, नहीं तो होगी कार्रवाई
स्वास्थ्य राज्यमंत्री सुधीर रावत ने महिला सीएमएस सरोज श्रीवास्तव को चेतावनी दी कि महिला अस्पताल में सुधार करो, नहीं तो कार्रवाई करनी पड़ेगी। राज्यमंत्री ने कहा कि महिला अस्पताल से आए दिन शिकायतें पहुंच रही हैं। अखबारों में भी महिला अस्पताल में डॉक्टरों व कर्मचारियों के लेट आने की खबरें प्रकाशित हो रही हैं। इसके अलावा मरीजों के साथ भी अच्छा व्यवहार न किए जाने की शिकायत है। इसमें सुधार करो, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।


कूड़ा हटाकर लगवाओ घास
ट्रामा सेंटर में निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य राज्यमंत्री को बिल्डिंग के पास गंदगी मिली। इस पर उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि बिल्डिंग के सामने व पीछे से गंदगी हटवाकर  घास लगवाई जाए। इससे   ट्रामा स्वच्छ व सुंदर दिखे। इस दौरान राज्यमंत्री को ट्रामा सेंटर के वार्ड में बने शौचालय में वेंटीलेशन नहीं मिला। उन्होंने सीएमएस को इसे सही कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed