फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Now biometric attendance is necessary for post-decade scholarship

अब दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी जरूरी

Thu, 21 Apr 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Now biometric attendance is necessary for post-decade scholarship
उन्नाव। दशमोत्तर संस्थानों में छात्रवृत्ति के लिए अब बायोमीट्रिक हाजिरी जरूरी होगी। संस्थानों को 15 दिन में इसकी व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। छात्रवृत्ति का आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं की पोर्टल पर उपस्थिति भेजनी होगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार समाज कल्याण विभाग के माध्यम से कक्षा 11 से लेकर उच्च शिक्षा (इंजीनियर, मेडिकल आदि) की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देती है। नियम ये है कि छात्रों की कॉलेज में 75 प्रतिशत उपस्थिति होनी चाहिए। अभी तक उपस्थिति भेजने की व्यवस्था मैनुअल थी। इसमें काफी गड़बड़ी की शिकायतें शासन तक पहुंची तो बायोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था लागू कर दी गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम सिंह ने बताया कि बायोमीट्रिक हाजिरी के लिए मशीन लगवाने को 15 दिन का समय संस्थानों को दिया गया है। संस्थान इसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक व उन्हें दें। हर माह उपस्थिति पोर्टल पर भी भेजनी होगी। जिसकी उपस्थिति 75 फीसदी होगी, उसे ही छात्रवृत्ति का पात्र माना जाएगा। जिले में ऐसे विद्यालयों की संख्या 350 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed