फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Now accurate testing of deafness will be done in the district hospital

Unnao News: अब जिला अस्पताल में होगी बहरेपन की सटीक जांच

Wed, 03 Sep 2025 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Now accurate testing of deafness will be done in the district hospital
फोटो-1- जिला अस्पताल में ईएनटी सर्जन के ओपीडी कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़। संवाद
उन्नाव। जिला अस्पताल में बेरा मशीन लगाई जाएगी। इसकी शासन से स्वीकृति मिल गई है। बेरा मशीन से बहरेपन की जांच के लिए मरीजों को कानपुर और लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें रुपये भी नहीं खर्च करने होंगे। यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग में रोजाना औसतन 150 मरीज आते हैं। इनमें तकरीबन 80 मरीज कान की बीमारियों से पीड़ित होते हैं। करीब 50 मरीजों को डॉक्टर बेरा जांच कराने सलाह देते हैं। जिला अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध न होने से मरीजों को कानपुर या लखनऊ जाना पड़ता है। प्राइवेट पैथोलॉजी में यही जांच कराने पर 1500 से 3000 रुपये खर्च करने होते हैं।
विज्ञापन

अब शासन से यह सुविधा जिला अस्पताल में ही उपलब्ध करा दी जाएगी। इससे मरीजों को रुपये भी नहीं खर्च करने होंगे। बेरा मशीन के लिए शासन ने वित्तीय स्वीकृति देते हुए बजट जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले महीने मशीन लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन....
अगले माह अक्तूबर में मशीन ईएनटी विभाग में लगवाई जाएगी। इससे बहरेपन की जांच जिला अस्पताल में ही उपलब्ध हो जाएगी। मरीजों को अब कानपुर व लखनऊ नहीं जाना होगा। -डॉ.राजीव गुप्ता, सीएमएस, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed