फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   notice,aag,bulding

व्यवसायिक भवनों में आग से बचाव के इंजाम अधूरे

Wed, 18 May 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
notice,aag,bulding
उन्नाव। जिले में व्यावसायिक भवनों में आग से बचाव के इंतजाम अधूरे हैं। ये सच्चाई अग्निशमन विभाग के ऑडिट में सामने आई है। अग्निशमन अधिकारी शिवदरस प्रसाद ने सभी को नोटिस भेजा है। मानक पूरे न होने की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद लाइसेंस निरस्तीकरण सहित अन्य कार्रवाई शुरू होगी।
विज्ञापन

जिले में फैक्टरियों, नर्सिंग होम और दुकानों सहित अन्य इमारतों में आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बाद भी लोग आग से बचाव के इंतजाम पूरे करने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अग्निशमन विभाग ने शासन के निर्देश पर एक मई से ऑडिट शुरू किया था।
विज्ञापन

अब तक छोटे-बड़े 118 नर्सिंग होम, सात मार्ट, 42 बैंक शाखाओं, आतिशबाजी की 23 दुकानों, 10 मार्केट की जांच पूरी हो गई है। हैरानी की बात है कि किसी में भी अग्निशमन के मानक पूरे नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक हुई जांच में अग्निशमन विभाग को पानी टैंक, आग लगने पर निकलने का रास्ता, मानक के अनुसार फायर इस्टिंग्यूसर, फायर अलार्म, धुएं के फैलाव को रोकने के लिए पर्याप्त वेंटिलेशन, ओवरहेड टैंक, पानी पंप आदि मानक के अनुसार नहीं मिले।
अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि 19 मई से सभी गेस्ट हाउसों व अन्य इमारतों का ऑडिट पूरा करने और सभी को नोटिस देने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। शासन की ओर से जो भी निर्देश होंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

अग्निशमन अधिकारी शिवदरश प्रसाद ने बताया कि जांच करने के साथ लोगों को आग से बचाव के तरीके भी बताए जा रहे हैं। उन्हें अग्निशमन उपकरण चलाने का तरीका, आग लगने पर क्या करें और क्या न करें, किसी सिलिंडर में आग लगे तो कैसे बुझाएं आदि तरीके भी समझाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed