फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Not show the effect of the strike on petrol pumps

पेट्रोलपंपों पर नहीं दिखा हड़ताल का असर

Tue, 28 Jul 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Tue, 28 Jul 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Not show the effect of the strike on petrol pumps

उन्नाव। शहर के पेट्रोल पंपों पर हड़ताल का असर नहीं दिखा। यहां के पेट्रोल पंपों पर वाहनों को भरपूर पेट्रोल मिलता रहा। पूरे प्रदेश में पेट्रोलसंचालकों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दोपहर 12 बजे तक पेट्रोलपंप बंद रखने का आह्वान किया था।

विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर जनपद के लोगों ने भी सोमवार रात को पेट्रोल गाड़ियों में भरवा लिया था। हालांकि मंगलवार सुबह जब लोग पेट्रोलपंप पर पहुंचे तो वहां पर आसानी से पेट्रोल मिलता रहा। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। कुछ पेट्रोलपंप संचालकों ने बताया कि कंपनी के पेट्रोलपंपों को छोड़कर निजी पंपों पर दोपहर 12 बजे पेट्रोल की बिक्री नहीं होनी थी लेकिन इसके बाद भी यहां पेट्रोल भरा जाता रहा।
विज्ञापन


डीएसओ नसीम अख्तर ने बताया कि पेट्रोलपंप एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को पंप बंदी करने का किसी प्रकार का कोई पत्र उन्हें प्राप्त नहीं हुआ था। एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मिले थे लेकिन उन्होंने भी किसी प्रकार की बंदी रखने की कोई जानकारी नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed