फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   no time foolawed in palika

पालिका में समय से नहीं पहुंचे कर्मी

Thu, 21 Apr 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
no time foolawed in palika
उन्नाव। एसडीएम औरप्रभारी ईओ ने बुधवार सुबह नगर पालिका का औचक निरीक्षण किया। कर जमा करने वालों की लाइन लगी देखकर एसडीएम ने पूछताछ की तो पता चला कि कोई कर्मी नहीं आया है। इस पर एसडीएम ने कर विभाग जाकर अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई। तीन विभागों के 18 कर्मी गैरहाजिर मिले। सभी का एक दिन का वेतन काटने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

नगर पालिका में मानदेय न मिलने से 100 सफाई कर्मी पहले ही ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं तो वहीं कर विभाग के कर्मी भी मनमानी पर उतारू हैं। इसकी शिकायत एसडीएम के पास पहुंची थी।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम और प्रभारी ईओ सत्य प्रिय सिंह ने बुधवार सुबह 11 बजे पालिका का निरीक्षण किया। कर्मियों के समय न आने पर उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर तलब किया। कर विभाग के 10 तथा स्वास्थ्य और सफाई विभाग के 8 कर्मी अनुपस्थित मिले। जिस पर सभी का एक दिन का वेतन रोक दिया गया। एसडीएम ने तत्काल कर जमा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed