फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   no kovid rules fpllowd in hospital

बुखार के मरीज बढ़े, फिर भी कोरोना की अनदेखी

Tue, 10 May 2022 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
no kovid rules fpllowd in hospital
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों का चेकअप करते फिजीशियन डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से लेकर ओपीडी तक बुखार पीड़ित मरीजों की भीड़ है लेकिन कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा है। सामाजिक दूरी और मास्क की अनदेखी होने से संक्रमण फैलने की आशंका है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 124 बुखार पीड़ित पहुंचे। किसी की भी कोविड जांच नहीं कराई गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोमवार सुबह 9:30 बजे मरीजों की भीड़ थी। मरीज मास्क तक नहीं लगाए थे। फिजीशियन डॉ. कौशलेंद्र प्रकाश ने मरीजों से कोविड मानकों का पालन करने की अपील की। नियमानुसार बुखार के मरीजों की कोविड जांच करना अनिवार्य है लेकिन बीघापुर निवासी बच्चे, अलगनगढ़ की महिला, पतारी की वृद्धा, सफीपुर के अधेड़, कांशीराम कालोनी निवासी बुखार पीड़ित बच्ची की जांच नहीं कराई गई। इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि एंटीजन जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

सांस रोगी वृद्ध की मौत, कई भर्ती
ईदगाह पत्थर कालोनी निवासी बिसमिल्ला (70) को सांस फूलने पर परिजनों ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं उल्टी व दस्त पीड़ित गायत्रीनगर के पुरुषोत्तम दीक्षित (22), दोस्तीनगर निवासी कुलदीप का बेटा अयांश (9 माह), देवाराकला के रामचंद्र की बेटी आकांक्षा (10 माह), अड़ेरुआ के महेश पांडेय की बेटी उन्नति (6 माह) भर्ती हैं। ईदगाह की मिथलेश गुप्ता (63), अब्बासबाग के प्रेमनारायण मिश्र (70), जुराखनखेड़ा के शिवनारायण की बेटी दीपांशी (3) व हुलासखेड़ा के रामप्रसाद का बेटा विमल (7) भी बीमार हैं।

जिला अस्पताल की ओपीडी में बच्चे का चेकअप करते बाल रोग विशेषज्ञ। संवाद

जिला अस्पताल की ओपीडी में बच्चे का चेकअप करते बाल रोग विशेषज्ञ। संवाद- फोटो : UNNAO

जिला अस्पताल के दवा काउंटर पर लगी लाइन। संवाद

जिला अस्पताल के दवा काउंटर पर लगी लाइन। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed