फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   no junior school in dipwal

गांव में जूनियर विद्यालय न होने से पढ़ाई छोड़ रही बेटियां

Thu, 23 Jun 2022 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
no junior school in dipwal
औरास। ब्लॉक के दिपवल गांव में जूनियर विद्यालय न होने से बेटियों को पढ़ाई में परेशानी हो रही है। उन्हें शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ता है। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से कई बार स्कूल की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

दिपवल में गणेशखेड़ा, सरायबद्री, अतिबलखेड़ा, रतनखेड़ा व पंचमखेड़ा सहित 11 मजरे हैं। यहां की आबादी 12,000 है। गांव में दो प्राथमिक विद्यालयों के अलावा मजरों में परिषदीय विद्यालय संचालित हैं लेकिन उच्च प्राथमिक विद्यालय नहीं हैं। गांव से करीब 4.5 किमी दूर डल्लूखेड़ा और चार किमी दूर पूराचांद गांव में जूनियर विद्यालय हैं।
विज्ञापन

बेटियों को पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ता है। प्रधान रामखिलावन ने बताया कि उन्होंने सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर को प्रार्थनापत्र देकर जूनियर विद्यालय की मांग की है। सेवानिवृत्त बीडीओ लोकराम ने गांव में जूनियर विद्यालय के लिए भूमि दान करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि बीईओ से रिपोर्ट लेकर जूनियर विद्यालय खुलवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed