{"_id":"5e3db7448ebc3ee5a85f4693","slug":"no-jam-for-underground-pipeline-during-excavation-unnao-news-knp543199069","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिगत पाइप लाइन के लिए खुदाई के दौरान नहीं लगेगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमिगत पाइप लाइन के लिए खुदाई के दौरान नहीं लगेगा जाम
विज्ञापन
शहर के बाबूगंज मोहल्ला में अमृत योजना की पाइप लाइन डालने सड़क खोदती जेसीबी व लगा जाम।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। अमृत (अटल मिशन फॉर रिजूवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफार्मेशन) योजना के तहत शहर में सड़क के किनारे भूमिगत पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। सड़कें क्षतिग्रस्त होने से सभी प्रमुख मार्गों पर रोजाना जाम की लगता है। अमर उजाला ने समस्या को लगातार उठाया तो प्रशासन ने जाम से निजात के साथ ही काम जल्द से जल्द पूरा हो इसका उपाय खोजा है। यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन तय किया है। एसपी ने सदर कोतवाली, माखी, अजगैन, हसनगंज और अजगैन पुलिस को अपने-अपने थाना क्षेत्र में रूट डायवर्जन का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
शहर में अमृत योजना के तहत सीवर और जलापूर्ति के लिए भूमिगत पाइप लाइनें बिछाने के दौरान कई जगहों पर सड़कें टूट गई हैं। इससे दिनभर जाम रहता है। जाम लगने से दिन में भूमिगत पाइप लाइन बिछाने की रफ्तार सुस्त है। साथ ही खोदी गई सड़कों की मरम्मत का काम भी प्रभावित रहता है। जाम से निजात के लिए यातायात पुलिस ने 15 फरवरी तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगाते हुए रूट डायवर्जन तय किया है। यातायात प्रभारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि हरदोई, बिठूर व बांगरमऊ की ओर आने वाले वाहनों को शहर की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। उन्हें चकलवंशी चौराहा से मियागंज की ओर भेजा जाएगा। हाईवे से लखनऊ और कानपुर की ओर से भी भारी वाहनों को शहर में नहीं आने दिया जाएगा। इस ओर से आने वाले वाहनों को अजगैन से मोहान व मियागंज की तरफ मोड़कर निकाला जाएगा।
एसपी विक्रांतवीर ने जाम की समस्या से निपटने के लिए सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्र, माखी एसओ संतोष सिह, अजगैन कोतवाल अरविंद सिंह, हसनगंज कोतवाल एपी सिंह व आसीवन एसओ राजेश सिंह को अपने-अपने क्षेत्र में ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। यह ट्रैफिक रूट डायवर्जन फिलहाल 15 जनवरी तक के लिए लागू किया गया है। आवश्यकता हुई तो आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि पुलिस को चकमा देकर शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को सीज करने के साथ भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होंने सदर कोतवाली पुलिस के साथ ट्रैफिक प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि शहर में किसी भी सूरत में जाम की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।
छोटा चौराहा से बड़ा चौराहा के बीच लोगों को रोजाना जाम से जूझना पड़ता है। एसपी ने ट्रैफिक प्रभारी के साथ कोतवाली प्रभारी को निर्देशित किया है कि वह जाम पर अंकुश लगाने के लिए योजना के तहत पुलिस कर्मियों को तैनात करें। जिससे जाम से निजात पाया जा सके।
अमृत (अटल मिशन फॉर रिजूवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफार्मेशन) योजना के तहत भूमिगत सीवर लाइन के लिए खुदाई के दौैरान बीएसएनल भूमिगत केबल कई स्थानों पर कट जाने से कई ब्रॉडबैंड व टेलीफोन सेवा 60 घंटे से ठप है। इससे मोहल्ला बाबूगंज, मोती नगर, तकी नगर के कई बैंकों व दर्जनों अन्य प्रतिष्ठानों का काम काज प्रभावित है। टीडीएम पीके शुक्ला ने बताया कि बाबूगंज में कई स्थानों पर केबल कटने से संचार सेवा प्रभावित है। बताया कि मरम्मत कराई जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि शनिवार दोपहर तक सेवा बहाल कर ली जाए।