फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   no heavy wehicle run on highway for 3 days

उन्नाव : तीन दिन हाईवे से लखनऊ नहीं जा सकेंगे भारी वाहन

Sun, 31 Jul 2022 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
no heavy wehicle run on highway for 3 days
उन्नाव। हाईवे से होकर बाराबंकी जाने वाले कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए शनिवार रात आठ बजे से 60 घंटे के लिए भारी वाहनों के उन्नाव से लखनऊ जाने पर रोक लगा दी गई है। कानपुर से भी ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा ताकि जिले में हाईवे पर जाम न लगे।
विज्ञापन

बाराबंकी स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए भारी संख्या में कांवड़ियों के जत्थे पहुंच रहे हैं। शिव भक्तों की सुरक्षा के लिए बाराबंकी में लखनऊ से आने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

इसके कारण लखनऊ में जाम की समस्या बढ़ते देखकर उन्नाव से भी शनिवार रात से भारी वाहनों के लखनऊ जाने पर रोक लगा दी गई। दो अगस्त की सुबह आठ बजे तक भारी वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा। हाईवे पर जाम की समस्या को देखते हुए एसपी दिनेश त्रिपाठी ने उच्चाधिकारियों से लखनऊ में बात की। एसपी ने बताया कानपुर में भी भारी वाहनों को दूसरे रूटों पर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूं रहेगा रूट
एसपी ने बताया कि दही चौकी से पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग, अजगैन से बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग और सोहरामऊ से भल्लाफार्म मार्ग से भारी वाहनों को भेजने के लिए थाना और यातायात पुलिस की ड्यूटी तय कर दी गई है। पूरा प्रयास रहेगा कि हाईवे पर जाम न लगे।

आठ अगस्त तक झेलनी पड़ सकती मुश्किल
एक अगस्त को सावन का तीसरा सोमवार, दो अगस्त को नागपंचमी और आठ अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार है। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं के लोधेश्वर मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन के लिए पहुंचने की संभावना है। इनमें पैदल और वाहनों में सवार शिव भक्तों के जत्थे शामिल रहते हैं। जाम न लगे, इसलिए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।
25 जुलाई से चल रही समस्या
हाईवे पर 25 जुलाई को 12 घंटे, 26 को पांच घंटे, 27 को चार घंटे और 29 जुलाई को छह घंटे जाम लगा रहने से लोग परेशान हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed