फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   no cbc check up in jila asptal

उन्नाव : सीबीसी मशीन खराब, जांच के लिए भटके मरीजड

Wed, 06 Jul 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
no cbc check up in jila asptal
उन्नाव। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में तीन दिन से सीबीसी मशीन खराब पड़ी है। जिले की 16 में 15 सीएचसी में लंबे समय से सीबीसी जांच पहले ही बंद है। मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आने वाले बुखार व ऑपरेशन वाले मरीजों को सीबीसी जांच लिखी जाती है। रोजाना 35 से 40 ऐसे मरीज आते हैं। जांच सुविधा बंद होने के कारण उन्हें 500 से 800 रुपये तक खर्च कर निजी पैथोलॉजी से जांच करानी पड़ रही है। पैथोलॉजिस्ट डॉ. विनीत कुमार वर्मा ने बताया कि सीबीसी जांच मशीन की मरम्मत के लिए स्वास्थ्य निदेशालय लखनऊ सूचना भेजी गई है। बुधवार को तकनीकी टीम के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इन बीमारियों में होती है जांच
थकान, कमजोरी, बुखार, चोट लगने पर अचानक वजन घटना, खून की कमी, इंफेक्शन व सर्जरी से पहले कंप्लीट ब्लड काउंट टेस्ट कराया जाता है। सीबीसी जांच के लिए खून का सैंपल लिया जाता है। इसी आधार पर रोग की पहचान होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों ने बताई समस्या
दीवानखेड़ा गांव निवासी शिवकुमार ने बताया कि उनका हॉर्निया का ऑपरेशन होना है। ऑपरेशन के लिए डॉक्टर ने जरूरी जांचें लिखी हैं। लगता है बाहर से ही जांच करानी पड़ेगी।
भतावां गांव निवासी सरवन ने कहा कि कान का ऑपरेशन होना है। इसके लिए उन्हें सीबीसी जांच लिखी गई है। ब्लड टेस्ट हो गया पर रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed