फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   New construction of Sai river bridge will be done with Rs. 15.91 crores.

Unnao News: 15.91 करोड़ से सई नदी पुल का होगा नव निर्माण

Thu, 26 Sep 2024 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
New construction of Sai river bridge will be done with Rs. 15.91 crores.
उन्नाव/असोहा। सई नदी पर जबरेला गांव में बने क्षतिग्रस्त पुल के नवनिर्माण के लिए 15.91 करोड़ स्वीकृत कर दिए हैं। वर्तमान में इस पुल पर दरारें आने के कारण भारी वाहनों के आवागमन पर रोक है।
विज्ञापन

जिले को लखनऊ से जोड़ने वाला उन्नाव, मौरावां, मोहन लालगंज मार्ग पर जबरेला गांव में सई नदी पर पुल बना है। इसका निर्माण वर्ष 1995 में कराया गया था। तब वाहनों का लोड कम होने से संकरे पुल का निर्माण कराया गया था। लगभग 30 साल पुराने पुल पर पिछले कुछ वर्षों से लगातार भारी वाहनों का आवागमन हो रहा था।
विज्ञापन


पिछले साल अक्तूबर से लखनऊ-कानपुर एलीवेटेड एक्सप्रेसवे निर्माण के चलते कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर भारी वाहनों को दही चौकी से पुरवा-मौरावां होते हुए वाया मोहन लालगंज होकर लखनऊ भेजा जा रहा है। लगातार भारी वाहनों के आवागमन के कारण मार्ग पर पड़ने वाले जबरेला स्थित सई नदी पुल के पिलर में दरारें आ गईं और भारी वाहनों को रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कालूखेड़ा से निकाले जा रहे भारी वाहन
वर्तमान में जबरेला पुल बंद होने से लखनऊ आने जाने वाले वाहनों को कालूखेड़ा से होकर असोहा होते हुए धावापुर में बनी-मोहनलालगंज मार्ग से होकर जाना पड़ रहा है। दूसरा कालूखेड़ा से असरेंदा होते हुए निगोहा होकर आवागमन करना पड़ रहा है। जिससे समय के साथ अतिरिक्त किराया भी देना पड़ रहा है। अब प्रदेश सरकार ने नए पुल के लिए 15.91 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया है। इससे अब जल्द पुल बनने की उम्मीद जगी है।


15 किलोमीटर का लगाना पड़ रहा चक्करपुल से निकलने पर रोक से वाहन 15 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाकर आवागमन कर रहे हैं। जिसके चलते वाहन का किराया 20 से 23 रुपये तक बढ़ गया है। क्षेत्र के मोहित, रजोल, राजू, सतीश व अनुज आदि ने बताया कि पुल निर्माण होने से किराए के नाम पर जेब ढीली होने से बचेगी।



पुल का निर्माण सेतु निगम लखनऊ कराएगा, इसलिए पैसा स्वीकृत होने की जानकारी उन्हें नहीं है। यह पता चला है कि शासनस्तर पर गठित ईएफसी (एक्सपेंस फाइनेंस कमेटी) की स्वीकृति मिल चुकी है। पांच करोड़ रुपये से ज्यादा के कार्यों को अनुमोदित करने का काम ईएफसी ही करती है।
हरदयाल अहिरवार, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन प्रांतीयखंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed