{"_id":"62fbed011ac9c576182600cf","slug":"nepali-dewa-thapa-won-nepal-kesari-unnao-news-knp713080817","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के देवा थापा बने दंगल केसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के देवा थापा बने दंगल केसरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजगैन। नवाबगंज की ग्राम पंचायत केवाना के मजरे भगवंतपुर में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई पहलवानों ने जोर आजमाइश की। अंतिम कुश्ती में देवा थापा ने गोरखपुर के राजू श्रीवास्तव को पटकनी देकर दंगल केसरी का खिताब अपने नाम किया।
भगवंतपुर में मां दूधा देवी मंदिर में प्रधान रजनीश साहू ने दंगल का आयोजन कराया। इसमें नेपाल, दिल्ली, हरियाणा सहित दूर-दूर से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। पहली कुश्ती इलाहाबाद के लाखन सिंह व बाराबंकी के मुकेश के बीच हुई। इसमें लाखन ने कड़े मुकाबले में मुकेश को हराया। हरियाणा के गगनदीप ने शाहजहांपुर के मो. अशरफ को हराया।
दिल्ली के सोनू ने कानपुर के हनीफ को पछाड़ा। बाराबंकी के शाकिर ने लखनऊ के आनंद पाल को चित्त किया। एक अन्य कुश्ती में मेरठ के बनवारी लाल ने पहलवान दिनेश सिंह को हराया। आखिरी कुश्ती नेपाल के देवा थापा और गोरखपुर के राजू श्रीवास्तव के बीच हुई। इसमें जीतकर देवा दंगल केसरी बने। अजगैन कोतवाली के एसआई विनय यादव व केवाना प्रधान ने थापा को 11000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया।