फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Neighborhood Youth Parliament organized Shrawa

सहरावा में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन

Wed, 18 Mar 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 18 Mar 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Neighborhood Youth Parliament organized Shrawa
असोहा। विकासखंड असोहा में डीएम द्वारा गोद लिए गांव सहरावा में मंगलवार को पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा मंडल की ओर से किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विधायक उदय राज यादव ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं कागजों तक सीमित हैं। वहीं, सपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है।

केंद्र की मोदी सरकार ने चुनाव के वक्त जो वादे किए उनमें से किसी को भी अभी तक पूरा नहीं किया गया। दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी ने जो भी वादे चुनाव से पूर्व किए उन्हें समय से पूर्व ही पूरे कर दिए।
विज्ञापन


समाजसेविका गौसिया खान ने कहा कि अत्याचारों के खिलाफ महिलाएं एकजुट होकर लड़ें। सरकारी कर्मचारी भी यदि नहीं सुन रहे हैं तो उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन करें। ताकि उन्हें भी जनता के हित में काम करने को विवश होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार रावत ने कहा कि सपा सरकार लगातार क्षेत्र के विकास के लिए काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य संपूर्ण विकासखंड को कुपोषण मुक्त कराना है। इस दौरान नेहरू युवा मंडल द्वारा पेंटिंग, रंगोली, गायन, कुपोषण आदि पर गोष्ठियां आयोजित की।


कार्यक्रम में प्रभारी सीडीओ एनबी सविता, सीएचसी प्रभारी अतुल भारती, नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक आराधना राज पांडे, एडीओ पंचायत सोमेश्वर नाथ पांडे, खंड शिक्षा अधिकारी आरती गुप्ता, वीडीओ चंद्रकांत अवस्थी, बीडीओ सवर्ण कुमार पांडे व ओम प्रकाश यादव आदि लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed