फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Negligence in construction dividers

डिवाइडर निर्माण में लापरवाही

Sat, 04 Feb 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sat, 04 Feb 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Negligence in construction dividers
voting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

नगर पालिका उन्नाव करीब दो माह से शहर के मुख्य मार्ग पर एक करोड़ की लागत से डिवाइडर का निर्माण करवा रही है। इसमें ठेकेदार की ओर से मानकों को दरकिनार कर मौरंग की जगह स्टोन डस्ट का इस्तेमाल किए जाने पर निवर्तमान जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने डिवाइडर को तोड़वाकर दोबारा निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए थे। डीएम के सख्त रुख पर जिम्मेदारों ने कुछ स्थानों पर डिवाइडर को तोड़वाया और बचे हिस्से को तोड़ने के लिए समय मांगा। इस बीच जिलाधिकारी का तबादला हो गया और ठेकेदारों की चांदी हो गई। अब ठेकेदार मनमर्जी से डिवाइडर का निर्माण करवा रहे हैं। यहां तक डिवाइडर के सीधे होने का भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। डिवाइडर पूरी तरह से मानक के उलट बना हुआ है। इसकी जानकारी होने के बाद भी संबंधित अधिकारी कार्रवाई के नाम पर चुप्पी साधे हैं। इससे यह डिवाइडर राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है।

विज्ञापन

 
मानक के हिसाब से ही बनेगा डिवाइडर  
शहर में बन रहे डिवाइडर के सीधे न होने और मानकों के अनुरूप न बनने की जानकारी मिली है। खुद जाकर इसका निरीक्षण किया है। बाकी बचे डिवाइडर को मानकों को ध्यान में रखते हुए बनवाने के निर्देश दे दिए हैं। नरेंद्र मोहन मिश्रा, ईओ, पालिका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed