फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   NEET today at three centers under tight security

Unnao News: कड़ी सुरक्षा में तीन केंद्रों पर नीट आज

Sun, 04 May 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 04 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
NEET today at three centers under tight security
उन्नाव। जिले में पहली बार नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) होने जा रही है। परीक्षा आज तीन केंद्रों पर होगी। इन केंद्रों में दो शहर और एक दही चौकी क्षेत्र में है। तीनों केंद्रों पर 1224 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

नीट रविवार को शहर के अटल बिहारी इंटर काॅलेज, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज मोतीनगर और केंद्रीय विद्यालय दही चौकी में दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। अटल बिहारी इंटर कॉलेज में 432, केंद्रीय विद्यालय में 312 और जीजीआईसी में 480 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। एडीएम (वित्त/राजस्व) सुशील कुमार गोंड ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर एक मजिस्ट्रेट व सीओ स्तर के अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा कक्षों में पर्याप्त रोशनी, पेयजल व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। केंद्रों पर आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

प्रत्येक केंद्र के 100 मीटर दायरे में फोटो कॉपी आदि की दुकानें बंद रहेंगी। परीक्षा की पूरी निगरानी सीसीटीवी कैमरे के जरिए होगी। केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। केंद्र में मोबाइल, स्मार्ट वाॅच, ब्लूटुथ डिवाइस और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। छात्रों को प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र के साथ निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। देरी से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed