फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   murderer arrest

मुख्य हत्यारोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद

Mon, 21 Feb 2022 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
murderer arrest
बीघापुर। थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव में दोस्त की प्रेमिका से नजदीकियां बढ़ाने में हुई लोडर चालक की हत्या मामले के तीसरे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद पकड़े गए दो आरोपियाें ने लोहे की रॉड से हमला किए जाने की बात कही थी। जबकि मुख्य आरोपी ने कुल्हाड़ी से हत्या की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व बाइक को भी बरामद किया है। इसी बाइक से लोडर चालक को बैठाकर ले जाया गया था।
विज्ञापन

रावतपुर गांव निवासी शिवम (21) की गुरुवार को उसके दोस्त सूरज, विशाल व राहुल ने हत्या कर दी थी। शव को रेलवे ट्रैक के पास छोड़कर आरोपी भाग गए थे। शिवम की बहन शालिनी ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विशाल व राहुल को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी सूरज को भी गिरफ्तार कर लिया। सूरज ने पुलिस को बताया कि शिवम उसकी प्रेमिका से नजदीकियां बढ़ा रहा था। इसी खुन्नस में कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी की निशादेही पर वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व बाइक बरामद की है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed