{"_id":"fc667845708f781fa326a3f6431445b7","slug":"murder-revealed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या का खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 31 Jul 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सोहरामऊ थानाक्षेत्र में 25 दिन पहले एक श्रमिक की ईंटों से कूंचकर हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक महज 16 हजार रुपये लूटने के लिए दो साथियों ने उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सोहरामऊ थानाक्षेत्र के रायपुर खैलामऊ गांव निवासी नीरज लोधी (22) मजदूरी कर अपना व परिवार का पेट पालता था। वह रोज सुबह ट्रेन से उन्नाव आता था और देर शाम को लौटता था। तीन जुलाई की रात नीरज घर नहीं लौटा और अगली सुबह उसका शव गांव के बाहर एक तालाब किनारे मिला था। घटना की जांच में जुटी पुलिस ने बुधवार रात दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सोहरामऊ थानाध्यक्ष श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि खैलामऊ गांव निवासी नीरज शहर में मजदूरी करने आता था। काम के दौरान ही माखी थानाक्षेत्र के गुलाबखेड़ा निवासी संतोष और अजगैन थानाक्षेत्र के दिनेश पासी से दोस्ती हो गई। थानाध्यक्ष के मुताबिक तीन जुलाई की शाम नीरज को 16 हजार रुपये मजदूरी का भुगतान हुआ था। नीरज के पास रुपये देखकर संतोष और दिनेश की नियत खराब हो गई। दोनों ने नीरज के साथ पहले जमकर शराब और मीट खाया। इसके बाद नीरज के साथ ही उसके घर जाने के लिए चल दिए।
विज्ञापन
नीरज दोनों साथियों को एलकेएम ट्रेन से अपने घर ले जा रहा था तभी गांव से पहले सुनसान स्थान पर संतोष और दिनेश ने नीरज पर ईंट से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। दोनों ने मृतक की पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे को कुचल दिया। इसके बाद दोनों ने उसकी पैंट उतार दी और उसमें रखे 16 हजार रुपये निकाल लिए। हत्यारोपियों के मुताबिक दोनों ने आठ-आठ हजार रुपये का बंटवारा कर लिया और रात में ही जैतीपुर स्टेशन से दूसरी ट्रेन पकड़कर लौट गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि दिनेश और उसकी मां राजरानी हत्या की एक घटना में अभियुक्त हैं। दिनेश मार्च को ही जमानत पर छूटा है जबकि उसकी मां अभी जेल में है।