फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   murder in dispute

बकाया रुपये मांगने की खुन्नस में युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 03 Jul 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
murder in dispute
उन्नाव। उधार वापस मांगने के विवाद में युवक को गोली मारने के बाद चापड़ से हमला कर हत्या कर दी गई। एसपी ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला तालिब सरांय निवासी इखलाख (30) मोहल्ले में ही ई रिक्शा की बैटरी चार्ज करने का काम करता था। शनिवार रात करीब दस बजे इखलाख परचून की दुकान पर खड़ा था, तभी पड़ोस में रहने वाला शेरू सात-आठ साथियों के साथ पहुंचा और दुकान से हटने के लिए कहा। इस पर दोनों में विवाद हो गया। शेरू ने तमंचा निकाल कर इखलाख के पेट में गोली मार दी। उसके जमीन पर गिरते ही साथियों ने चापड़ और चाकू से ताबरड़तोड़ हमला किया और भाग गए।
विज्ञापन

बड़े भाई मो. आफाक, बहन शमीन बानो व अन्य परिजनों ने आननफानन इखलाख को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी मौत हो गई। बड़े भाई ने बताया कि पूर्व में सऊदीअरब में काम करने के दौरान इखलाख ने शेरू की मां को मकान बनवाने के लिए छह लाख रुपये उधार दिए थे। कई बार कहने के बाद भी उसने रुपये नहीं लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेरू का परिवार रंजिश मानने लगा। ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करने वाले कारखाने में बिजली विभाग की टीम ने छापा मारा था। इखलाक को शक था कि शेरू ने ही बिजली चोरी की झूठी शिकायत की है। इसका उलाहना देने पर वह गाली गलौज और मारने की धमकी देने लगा था। उसने साथियों के साथ मिलकर भाई की हत्या कर दी। घटना की सूचना पर एसपी दिनेश त्रिपाठी, एएसपी शशि शेखर सिंह, कोतवाली प्रभारी ओपी राय जिला अस्पताल पहुंचे। एसपी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है।

वहीं चर्चा है कि फायरिंग के दौरान शेरू के पैर में भी गोली लगी है। परिजनों ने उसे कानपुर के किसी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया है। कोतवाली प्रभारी ओपी राय ने बताया कि हत्यारोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed