फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Municipality will build Market

नगर पालिका बनवाएगी मार्केट

Sun, 11 Oct 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Sun, 11 Oct 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
Municipality will build Market

कचहरी क्रासिंग पर निर्माणाधीन आरओबी के निरीक्षण दौरान डीएम सौम्या अग्रवाल ने नाली निर्माण का कार्य यूडीए को कराने के निर्देश दिए। साथ ही पुल के नीचे की जमीन पर अतिक्रमण न होने की सख्त हिदायत दी।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर डीएम सौम्या अग्रवाल ने पुल के निर्माण की प्रगति देखी। उन्होंने मौजूद अधिकारियों से कहा कि कार्य में और अधिक तेजी लाएं। सर्विस रोड व नाले के अवशेष कार्य को जल्द पूरा करने के भी आदेश डीएम ने दिए।
विज्ञापन



कहा कि रेलवे क्रासिंग से स्टेशन रोड तक खाली पड़ी जमीन पर नगर पालिका द्वारा मार्केट बनाई जाएगी। इसमें जिन लोगों की दुकानें तोड़ी या हटाईं गई थीं उन्हें देने में वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया कि ब्रिज के निर्माण के लिए स्वीकृत 30 करोड़ 47 लाख 96 हजार रुपये में से 12 करोड़ 67 लाख 28 हजार रुपये खर्च किए जा चुके हैं। निरीक्षण दौरान सिटी मजिस्ट्रेट शंकर मुखर्जी, सेतु निगम के अभियंता, नगर पालिका ईओ आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed