{"_id":"62869105a47ab844585a6f34","slug":"mp-jcb-kabja-unnao-news-knp6977420155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलडोजर देख व्यापारियों में हडक़ंप, सांसद से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलडोजर देख व्यापारियों में हडक़ंप, सांसद से लगाई गुहार
विज्ञापन
सड़क पर बुलडोजर देख भीड़ लगाए व्यापारी। संवाद
- फोटो : UNNAO
अचलगंज। अचलगंज-पुरवा राजमार्ग के चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने दुकानदारों को दुकान हटाने का अल्टीमेटम दिया था। गुरुवार को समयावधि समाप्त होते ही सड़क पर बुलडोजरों को देख व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने सांसद से फोन पर वार्ता की। इसके बाद अधिकारी दो दिन का और समय देकर लौट गए।
अचलगंज-पुरवा राजमार्ग को टू-लेन करने का काम तेजी से चल रहा है। यहां बड़ी संख्या में अतिक्रमण भी है। गुरुवार को नोटिस की समय सीमा समाप्त होने पर लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता जावेद इरफान, जेई मुकेश यादव पुलिस बल के साथ तीन बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गए।
पहले तो व्यापारियों ने विरोध करना चाहा लेकिन अधिकारियों के तेवर देखकर शांत हो गए। व्यापारियों की गुहार पर सांसद ने जिला अधिकारी रवींद्र गुप्ता से वार्ता कर मौखिक रूप से दो दिन का समय और दिलाया। इस पर व्यापारियों ने राहत की सांस ली और अपनी दुकानों का सामान स्वयं समेटने लगे।
विज्ञापन
हसनगंज। नगर पंचायत मोहान व न्योतनी में अवैध अतिक्रमण व रोड के किनारे खड़े वाहनों को हटवाने के लिए एसडीएम रामदत्त राम ने चेयरमैन, ईओ व सभासदों के साथ बैठक की। एसडीएम ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों को हटवाने के लिए दो दिन का समय दिया जाए।
इसके बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं हटता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसी बीच व्यापार मंडल से आए लोगों ने साप्ताहिक बंदी को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। बैठक में चेयरमैन हयात रसूल, मनीष राठौर, ईओ सुनील कुमार, संतोष चौधरी व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश चंद्र पांडेय मौजूद रहे। (संवाद)