फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   morder of wife

पत्नी की हत्या

Thu, 23 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 23 Apr 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
morder of wife

उन्नाव/हसनगंज। बहन की शादी में जाने की जिद करने से गुस्साए पति ने उसकी रबड़ पाइप से गला कसकर हत्या कर दी। सात महीने पहले ही दोनों ने प्रेम विवाह किया था। मनमर्जी शादी करने से दोनों परिवारों में तनातनी चल रही थी।

विज्ञापन


हत्यारोपी पति व अन्य परिजन फरार हैं पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता ने अपने दामाद (मृतका के पति) समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


हसनगंज थानाक्षेत्र के कोईया मदरापुर गांव के मजरा मल्झा निवासी जगतपाल लोधी ने सात महीने पहले गांव में ही रहने वाली सुमन (21) से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दोनों परिवारों में तनातनी चल रही थी। बुधवार को सुमन की बड़ी बहन की शादी थी। सुमन ने बहन की शादी में जाने के लिए कहा तो जगतपाल ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, बुधवार शाम करीब पांच बजे सुमन जल्दी खाना बनाकर बहन की शादी में जाने की तैयारी कर रही थी। जानकारी होने पर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। इसी दौरान पति जगतपाल ने उसके साथ मारपीट की और घर में रखी रबड़ पाइप से उसका गला कस दिया। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारोपी पति व परिजन रात में ही फरार हो गए।

सुबह मृतका के मायके वालों को जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। मृतका के पिता की सूचना पर हसनगंज थानाध्यक्ष आरपी सिंह मौके पर पहुंचे और तफ्तीश की। मृतका के गले में रबड़ पाइप कसी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


उन्होंने बताया कि मृतका के पिता अमर सिंह की तहरीर पर मृतका के पति जगतपाल के अलावा सास-ससुर और दो ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी आरोपी फरार हैं उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed