फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Moon showed, first Rosa today

चांद दिखा, पहला रोजा आज

Sat, 25 Apr 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Moon showed, first Rosa today
चांद के दीदार पर दुआ मांगती बच्चे। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। सब्र और इबादत का पाक महीना रमजान चांद नजर आते ही शुरू हो गया। शनिवार को पहला रोजा होगा। पहले ही दिन साढ़े चौदह घंटे का रोजा होगा। हालांकि इस बार कोरोना महामारी के चलते लागू लॉकडाउन से रमजान उल मुबारक की रौनक नजर नहीं आ रही है। सारे शहर में सन्नाटा पसरा है। हालांकि जिला प्रशासन ने रमजान के दौरान सारी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद किए जाने का दावा किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब 7 बजे चांद की तस्दीक होते ही मुस्लिमों में माह-ए-रमजान शुरू होने को लेकर खुशियों की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक दूसरे को फोन करके रमजान की मुबारकबाद दी। वहीं, शनिवार को होने वाले पहले रोजे की घरों में रहकर तैयारियां शुरू कर दीं। वैसे कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में इस समय लॉकडाउन है। शहर के शेखवाड़ा में एक कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद करीब एक किलोमीटर क्षेत्र को सील किया गया है। सील एरिया में अधिकांश मुस्लिम बहुल इलाके हैं। ऐसे में लोगों से इस बार घरों में रहकर सहरी, इफ्तार के साथ तारावीह व दूसरी नमाजें पढ़ने की प्रशासन ने अपील की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने सभी को माहे रमजान की मुबारकबाद देते हुए अपील की सभी अपने घर में ही रहकर अल्लाह की इबादत करें। तरावीह व सभी पांचों वक्त की नमाज घर पर ही अदा करें। कहा कि सभी रोजेदार अल्लाह से दुआ करें कि कोरोना की इस महामारी से दुनिया को जल्द निजात दिलाएं। घर में ही रहकर इबादत करें।
सिटी मजिस्ट्रेट चंदन कुमार पटेल ने बताया कि रमजान माह के लिए रेड जोन को चार हिस्सों में बांटा गया है। प्रत्येक हिस्से में एक-एक वाहन आवश्यक वस्तुओं जैसे दूध, खजूर आदि के साथ सहरी व इफ्तार से पहले पहुंचेंगे। हर जोन में दो-दो लेखपाल लगाए गए हैं। रोजेदारों को खाद्य सामग्री की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed