{"_id":"5ec6c7508ebc3e90955a78bb","slug":"monsson-will-come-september-to-june-unnao-news-knp561364289","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार जून से सितंबर तक होगी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार जून से सितंबर तक होगी बारिश
विज्ञापन
उन्नाव में मौसम विज्ञान विभाग ने इस साल अच्छी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, जून के अंतिम सप्ताह में मानसून सक्रिय हो जाएगा जो सितंबर तक रहेगा। इससे तीन माह से अधिक समय तक जनपद में ठीकठाक बारिश होगी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दक्षिण पश्चिमी मानसून 2020 का पूर्वानुमान जारी किया। उपकृषि निदेशक डा. नंद किशोर ने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग ने इस बार जून से सितंबर तक मानसून रहने की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, लंबी अवधि की औसत बारिश सौ प्रतिशत रहने का अनुमान है।
यह कृषि के लिए काफी लाभदायक होगा। जून के अंतिम सप्ताह में मानसून सक्रिय हो सकता है। इससे इस समयावधि में अच्छी बारिश होने के आसार दिख रहे हैं। उपनिदेशक के मुताबिक, मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के सफल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
कई क्षेत्रों में हल्की तो कहीं तेज बारिश भी हो रही है। इस साल के शुरुआत से मौसम ठंडा बना हुआ है। जनवरी, फरवरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई थी। यह सिलसिला मार्च तक चला था। इधर, अप्रैल व मई में भी आंधी के साथ बारिश हुई है। इसको देखते हुए आगे भी मानसून के समय से सक्रिय होने और अच्छी बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं।