फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Mohan outpost incharge and two constables suspended

डामर चोरी के खेल में चौकी इंचार्ज व दो सिपाही निलंबित

Sat, 02 Apr 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mohan outpost incharge and two constables suspended
हसनगंज (उन्नाव)। मथुरा रिफाइनरी से आने वाले टैंकरों से डामर चोरी होने के मामले में लापरवाही बरतने वाले मोहान चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों को एसपी ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

28 मार्च को बंथरा थाना क्षेत्र में एक ढाबे से टैंकर सहित चार लोगों को पुलिस ने डामर चोरी के आरोप में पकड़ा था। उनके पास से चोरी के डामर बिक्री से मिले 61,800 रुपये सहित तीन मोबाइल, डायरी बरामद हुई थी। पुलिस ने पकड़े गए भूडरसू थाना रिफाइनरी मथुरा निवासी धर्मवीर, महेश, जानू थाना बरसाना मथुरा निवासी प्रहलाद, गुदौली बंथरा लखनऊ निवासी धनंजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में एसपी दिनेश त्रिपाठी ने मोहान चौकी इंचार्ज जितेंद यादव, सिपाही अभय चौहान, कृष्ण मोहन मिश्र को निलंबित कर दिया है। हसनगंज कोतवाली के इंस्पेक्टर राजेश पाठक ने बताया कि काफी समय से चौकी क्षेत्र में डामर चोरी का खेल चलने के बाद भी बेखबर रहने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed