फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Modi Delhi losers , Bihar , turn the

मोदी जी दिल्ली हारे, अब बिहार, आगे यूपी की बारी

Mon, 09 Nov 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Mon, 09 Nov 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
Modi Delhi losers , Bihar , turn the

प्रदेश के नए कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया ने बिहार में एनडीए को मिली करारी हार के बाद मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि मोदीजी पहले दिल्ली हारे, अब बिहार। आगे यूपी की भी बारी है। 2017 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी भाजपा का यही हश्र होगा जो बिहार में हुआ है। कारागार मंत्री ने कहा कि बिहार की जनता ने मोदीजी की अपीलों को सिरे से नकार दिया। महागठबंधन से सपा के किनारा करने के सवाल पर मंत्री गोलमोल जवाब दिए। कहा कि वह विद्यार्थी हैं। इस सवाल का जवाब नेताजी (मुलायम सिंह यादव) से लीजिए।

विज्ञापन

जेलों में लग रही सेंध और कमजोर होती सुरक्षा व्यवस्था के सवाल पर जेलमंत्री ने कहा कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे पूर्व हाकिमटोला स्थित स्थानीय गुरुद्वारा में कारागार मंत्री ने माथा टेककर गुरु जी का आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारे के प्रधान गुरुबीर सिंह ने सिरोपा व कृपाण भेंटकर प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। कहा कि सपा सरकार ने एक सिख को मंत्रिमंडल में स्थान देकर पूरी पंजाबियत व सिख कौम का मान बढ़ाया है। अतिथि गुरुमीत सिंह व राजेंद्र सिंह राना को भी सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। कमेटी के अजीतपाल सिंह ने कानपुर से आए अतिथि अमरजीत सिंह पम्मी व हरप्रीत सिंह का सम्मान आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। गुरुनानक स्कूल के प्रबंधक मनोहर सिंह, गुरुमीत सिंह, अरविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरदेव सिंह, दिलीप सिंह, कल्याण सिंह, राजकुमार सिंह, सोनी सिंह आदि ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। जेलमंत्री का नवाबगंज टोल पर भी स्वागत किया गया। इसके बाद श्रीरामूवालिया ने नवाबगंज स्थित गुरद्वारा फतेहगढ़ में भी माथा टेका। गुरुद्वारा उन्नाव से स्वागत के बाद अजीतपाल सिंह के आवास को जाते समय कारागार मंत्री का अपने कार्यालय में भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने स्वागत किया। जेलमंत्री ने अजीतपाल सिंह के आवास पर पत्रकारों से वार्ता की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed