{"_id":"5e7cddd28ebc3e76ac0a9739","slug":"mnrega-workers-will-get-rs-201-per-day-unnao-news-knp552480068","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा मजदूरों को अब मिलेंगे 201 रुपये प्रतिदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा मजदूरों को अब मिलेंगे 201 रुपये प्रतिदिन
विज्ञापन
उन्नाव। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने मनरेगा मजदूरों की मजदूरी में 19 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। जनपद के जॉबकार्डधारकों को 201 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी का भुगतान होगा। 1 अप्रैल 2020 से बढ़ी मजदूरी जॉबकार्डधारकों के खातों में पहुुंचेंगी।
जनपद में 415605 जॉबकार्डधारक हैं। नियमानुसार, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत पंजीकृत जॉबकार्डधारक को साल में 100 दिन का रोजगार हर हाल में उपलब्ध कराया जाना चाहिए। अभी तक मनरेगा मजदूरों को 182 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दी जाती है। 100 दिन के हिसाब से साल में 18200 रुपये एक मजदूर को मिलते हैं। अब केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने जॉबकार्डधारकों को खुश करने के लिए मजदूरी में इजाफा कर दिया है। इस वित्तीय वर्ष यानि 1 अप्रैल 2020 से जिले के मनरेगा मजदूरों को 201 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी मिलने लगेगी। 1 अप्रैल से बढ़ी मजदूरी का भुगतान जॉबकार्डधारकों के खातों में पहुंचने लगेगा।
मनरेगा उपायुक्त श्रम/रोजगार राजेश कुमार झा ने बताया कि भारत सरकार ग्रामीण मंत्रालय ने मनरेगा मजदूरों की मजदूरी बढ़ाकर 201 रुपये प्रतिदिन कर दी है। इस बढ़ी मजदूरी का लाभ जॉबकार्डधारकों को 1 अप्रैल 2020 से मिलेगा। ईएफएमएस के माध्यम से मजदूरों के खातों में सीधे पैसा पहुंचेगा।