फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   MLC election votes showers

एमएलसी चुनाव में वोटों की हुई बारिश

Sat, 04 Feb 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sat, 04 Feb 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
MLC election votes showers
voters in line - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
कानपुर खंड निर्वाचन व स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र एमएलसी चुनाव की वोटिंग का शोरशराबा जिले के सभी 35 पोलिंग बूथों पर सुबह के छह बजे से शुरू हो गया था। प्रत्याशियों के समर्थक मतदाताओं को अपने-अपने पाले में खींचने के लिए जोर आजमाइश कर रहे थे। सुबह आठ बजे से शुरू हुई वोटिंग में 10 बजे तक मतदान महज 12 फीसदी रहा। इसके बाद 12 बजे मतदान 22 फीसदी पहुंचा। दोपहर बाद शिक्षक मतदाताओं के साथ ही ग्रेजुएट मतदाताओं की पोलिंग बूथों पर कतारें लग गई। दिन चढ़ने के साथ ही मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह बढ़ता ही जा रहा था। गुरुजनों ने घंटों लाइन में लगकर वोट की चोट की। वहीं ग्रेजुएट मतदाता भी अपना नेता चुनने में कहीं पीछे नहीं रहे। मतदान फीसदी पचास से अस्सी होने के चलते प्रत्याशियों के साथ ही प्रशासन काफी खुश दिखा। मतदान के दौरान पहले वोट डालने व बैलेट पर प्रत्याशियों की फोटो बदलने को लेकर कुछ बूथों पर पीठासीन अधिकारी व मतदाताओं में झड़प के आसार जरूर बने।

बूथों पर सुरक्षा पुख्ता इंतजाम
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान के दौरान पोलिंग बूथों पर किसी तरह की अफरा तफरी का माहौल न बन सके। इसके लिए पुलिस बल के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की थी। अधिकारियों का सख्त पहरा होने के चलते बूथों पर अराजकता का माहौल नहीं बन सका। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी ने बूथों का निरीक्षण कर मतदान का जायजा लिया। डीएम ने नगर पालिका परिषद के बूथ के अलावा अन्य बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

 
छह फरवरी को होगा भाग्य का फैसला  
कई महीनों से शिक्षक चुनाव की सरगर्मी शहर से गांव तक जोरों पर थी। जो राजनीतिक सियासत शुक्रवार की सुबह 8 बजे से मतदातन के साथ-साथ थमती चली गई। बूथों पर मौजूद प्रत्याशी समर्थक मतदाताओं को अपने पाले में खींचने की हर तरह की जद्दोजहद में लगे रहें। शिक्षक विधायक के साथ ही स्नातक-परास्नातक सीट पर लड़ रहे दोनों प्रत्याशियों के इस चुनाव में जीत प्रतिष्ठा का कारण बनी है। कोई राजनीतिक विरासत सहेजने की जंग लड़ रहा तो कोई खोई प्रतिष्ठा दोबारा हासिल करने की जद्दोजहद में है। फिलहाल मतदाताओं की चुप्पी ने प्रत्याशियों की धुकधुकी बढ़ा रखी है। मतदाताओं ने किसको पसंद किया है। इसका सच मतपेटियों में कैद हो गया है। जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा छह फरवरी को दोपहर बाद तक पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शिक्षक चुनाव में जमकर हुई वोटिंग
 शिक्षक एमएलसी चुनाव में  शिक्षकों ने बंपर वोटिंग की है। लगभग 80 फीसदी मतदान कर शिक्षकों ने बेहतर रिकार्ड बनाया है। जिले में पंजीकृत 4044 मतदाताओं में से 3480 मतदाताओं मताधिकार का प्रयोग किया है।  


 
ग्रेजुएट मतदाताओं ने लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा
स्नातक चुनाव में भी ग्रेजुएट मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिले के 12726 मतदाताओं में से 6884 मतदाताओं ने मतदान किया है। मतदान फीसदी का ग्राफ अधिक देख प्रत्याशी बूथ पर ही जीत-हार के अंतर का कयास लगाने में जुट गए थे।
 
पंजीकृत मतदाताओं पर एक नजर
शिक्षक चुनाव के लिए महिला व पुरुष वोटरों की संख्या
पुरुष-2884। महिला-1059। कुल-4044
स्नातक चुनाव के लिए महिला व पुरुष वोटरों की संख्या
पुरुष-8183। महिला-4553। कुल-12726
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed