फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   MLC chunav,unnao

एमएलसी चुनाव: प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Fri, 08 Apr 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
MLC chunav,unnao
उन्नाव। एमएलसी चुनाव ( विधान परिषद सदस्य) का चुनाव प्रचार गुरुवार शाम चार बजे से थम गया। शुक्रवार को चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन

लखनऊ-उन्नाव सीट के लिए नौ अप्रैल को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। भाजपा ने रामचंद्र प्रधान को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं सपा के टिकट पर निवर्तमान एमएलसी सुनील साजन मैदान में हैं। एमएलसी चुनाव में केवल मतदान प्रक्रिया ही जिसले में संपन्न होगी। मतगणना प्रक्रिया लखनऊ में ही पूरी की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा कड़े बंदोवस्त किए हैं। चुनाव के लिए जिले को छह जोन में बांटा गया है। इसके लिए छह जोनल व 18 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जिले के 2642 वोटर (जनप्रतिनिधि) 17 मतदान केंद्रों में वोट डालेंगे। इनमें जिले के सभी 16 ब्लॉक और जिला मुख्यालय पर नगर पालिका कार्यालय को मतदान केंद्र बनाया गया है। चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सभासद आदि अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। एमएलसी चुनाव में पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। वोटिंग प्रक्रिया कराने के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किया जाएगा। जिले में बनाए गए 17 बूथों पर 68 कर्मचारी चुनाव संपन्न कराएंगे। 10 प्रतिशत कर्मचारियों को रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन

मतपेटियों को सभी 17 पोलिंग बूथों पर पहुंचाया जाएगा। नौ अप्रैल को शाम चार बजे मतदान प्रक्रिया संपन्न हो जाने के बाद मतपेटियों को सील करके कड़ी सुरक्षा में एडीएम फाइनेंस के कोर्ट कक्ष में लाई जाएंगी। यहां से उसी दिन सुरक्षा के बीच इन पेटियों मेें लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिछिया। ब्लॉक कार्यालय में शनिवार को होने वाले विधान परिषद सदस्य के चुनाव को लेकर साफ सफाई की व्यवस्था तो तेजी से की जा रही है, लेकिन कार्यालय में पीने के पानी व्यवस्था धड़ाम है। विधान परिषद सदस्य चुनाव में ब्लॉक के 57 ग्राम प्रधान व 91 बीडीसी मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ब्लॉक को मतदान केंद्र बनाया गया है। हालांकि परिसर में लगा हैंडपंप व वाटर कूलर महीनों से खराब पड़ा है। बीडीओ अमित कुमार शुक्ला ने बताया विधान परिषद चुनाव के बाद व्यवस्था सही करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed