{"_id":"573231004f1c1b160591a752","slug":"mla-son-to-ias-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक पुत्र ने पास की आईएएस परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक पुत्र ने पास की आईएएस परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Wed, 11 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
पिता विधायक उदयराज यादव व मां फूलमती के साथ मनीष यादव।
- फोटो : अमर उजाला
सपा विधायक के बेटे मनीष यादव ने आईएएस की परीक्षा पास करके जिले का मान बढ़ाया है। मनीष ने इस सफलता को माता-पिता के आशीर्वाद और संस्कार का नतीजा बताया।
पुरवा विधानसभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार विधायक चुने गए हिलौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत लऊवा के मजरा कुटीखेड़ा निवासी उदयराज यादव के बेटे मनीष यादव ने गाजियाबाद के अजय कुमार गोयल इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक किया था। उन्होंने आईएएस की पढ़ाई जारी रखी।
सोमवार को आए रिजल्ट में उन्होंने 338वीं रैंक हासिल की है। पिता की राजनीतिक विरासत संभालने के सवाल पर मनीष ने कहा कि पिता राजनीति के माध्यम से जनसेवा कर रहे हैं। वह प्रशासनिक अधिकारी बनकर लोगों की सेवा करेंगे। बेटे के आईएएस में चयन होने पर मां फूलमती यादव और परिवार के लोगों में उल्लास है।