फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   MLA's letter did not reach officials

अधिकारियों तक नहीं पहुंचा विधायक का पत्र

Sun, 26 Apr 2020 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
MLA's letter did not reach officials
उन्नाव। सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर ने 7 अप्रैल को सीडीओ को पत्र भेजकर विधायक निधि से एक करोड़ रुपये उप्र कोविड केयर फंड में अवमुक्त करने का अनुरोध किया था। वहीं, 24 मार्च को 10 लाख रुपये कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए देने की बात कही थी। हालांकि सीडीओ ने किसी प्रकार का पत्र मिलने से इंकार किया। शनिवार को पूरे दिन मामला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की सुर्खियां बना रहा।
विज्ञापन

सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति का कहना है कि विधानसभा अध्यक्ष समेत अन्य विधायकों ने पत्र भेजकर विधायक निधि से एक करोड़ की धनराशि कोविड केयर फंड में भेजने की बात कही। जबकि बंबालाल दिवाकर का कोई पत्र उन्हें नहीं मिला। सीडीओ का कहना है कि विधायक अन्य तरीकों से भी कोरोना महामारी से बचाव के उपायों में मदद कर रहे हैं। वहीं, विधायक बंबालाल का कहना है कि उन्होंने 7 अप्रैल को सीडीओ को एक करोड़ रुपये निधि से देने को पत्र भेजा था। कुछ समय बाद शासन से साल की पूरी निधि 3 करोड़ रुपये लेने का आदेश जारी हो गया। जिसके बाद मेरे पत्र का कोई मतलब ही नहीं बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed