फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   MLA honored the sailor

Unnao News: विधायक ने नौसैनिक को किया सम्मानित

Thu, 21 Aug 2025 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
MLA honored the sailor
फोटो नंबर 23-नौसैनिक अनुज पटेल को सम्मानित करते विधायक आशुतोष शुक्ला। स्रोत: कार्यकर्ता - फोटो : mathura
बीघापुर (उन्नाव)। विकासखंड के गांव रुझेई निवासी नौसैनिक अनुज पटेल के ऑपरेशन सिंदूर के बाद गांव वापस आने पर विधायक आशुतोष शुक्ल ने सम्मानित किया। रुझेई निवासी अनुज पटेल नेवी में आईएनएस नीलगिरी में तैनात थे। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कराची के नजदीक तीन मई से लेकर 29 मई तक इनके पोत की तैनाती थी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद अनुज पटेल के गांव पहुंचते ही लोगों में उत्साह का माहौल रहा। सूचना पर पहुंचे विधायक आशुतोष शुक्ल नौसैनिक के घर जाकर पिता ओम प्रकाश व माता गुड्डी से मिले।
विज्ञापन

साथ ही सैनिक को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों की वजह से ही राष्ट्र की सीमाएं सुरक्षित हैं और भारत के लोग चैन की नींद सो रहे हैं। इस दौरान ऊदल फौजी, जितेंद्र पटेल, अनिल पटेल, अमरेश, विपिन, बजरंगी, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed