फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Missing hours of falling electricity pole

पोल गिरने से घंटों गुल रही बिजली

Fri, 10 Jul 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Fri, 10 Jul 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Missing hours of falling electricity pole

उन्नाव। गर्मी में घंटों बिजली न आने से बेहाल हुए लोग बिजली विभाग को कोसते रहे। पहले रोस्टिंग और बाद में पोल गिरने से सात घंटे से ज्यादा समय तक बिजली नहीं आई। इससे कई मोहल्लों में बिजली के साथ-साथ पानी की भी समस्या खड़ी हो गई।

विज्ञापन


गुरुवार दोपहर 12 बजे पीडीनगर, इंद्रानगर, गांधीनगर, मोतीनगर, पीतांबर नगर प्रथम व द्वितीय, बाबूगंज समेत कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। लोग रोस्टिंग की बात सोचकर शांत रहे। शाम पांच बजे तक जब बिजली नहीं आई तो लोगों ने बिजली अधिकारियों का फोन करना शुरू किया। पहले तो किसी भी अधिकारी ने सही जानकारी नहीं दी। बाद में 33केवी विद्युत लाइन का पोल गिरने की बात कही।
विज्ञापन


बताया कि गैंग भेज दिया गया है। मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है जल्द ही बिजली आ जाएगी। इसके दो घंटे बाद भी शाम सात बजे तक मोतीनगर की बिजली चालू नहीं हुई। उमस भरी गर्मी में सात घंटे से अधिक समय तक बिजली न आने से लोग बेहाल हो गए। इसके चलते इन मोहल्लों में पानी का भी संकट खड़ा हो गया। लोगों का कहना है कि पूर्व में भी मोतीनगर की घंटों बिजली गुल रही थी। इसके बाद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन रामबुझारत ने बताया कि पोल टूटने के कारण आपूर्ति बाधित रही है। गैंग भेज दिए गए हैं। मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। जल्द आपूर्ति बहाल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed