{"_id":"92191c8fd611f46f88486a4cc03d1b16","slug":"miscreants-stopped-cricket-league-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारतीतत्वों ने रोका क्रिकेट का लीग मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारतीतत्वों ने रोका क्रिकेट का लीग मैच
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Thu, 17 Dec 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में फुटबाल खेलने पहुंचे शरारतीतत्वों ने जबरन जबरन मैच रोकवा दिया। उपक्रीड़ाधिकारी ने रोकने का प्रयास किया तो शरारतीतत्वों ने पिच खोद डालने की धमकी देने लगे। युवकों की संख्या अधिक होने से आयोजकों को लीग मैच रोकना पड़ा। उपक्रीड़ा अधिकारी ने डीएम व पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की। इसके बाद पूरे मैच के दौरान वहां पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुआ पहला मैच आरकेजेडी कॉलेज उन्नाव व सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए आरकेजेडी कॉलेज की टीम ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 98 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट की टीम ने इसे चार विकेट रहते ही पा लिया। इसके बाद प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्लू व डीसीए उन्नाव के बीच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम ब्लू की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 156 रन बनाए। इसके विरोध में उतरी डीसीए उन्नाव की टीम आठ विकेट पर मात्र 104 रन ही बना सकी। अंपायरिंग अनुराग मिश्रा व दानिस खान ने की। स्कोरिंग नवरत्न ने की। उप क्रीड़ाधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अराजकतत्वों द्वारा मैच रोकने की शिकायत डीएम से की थी। इसके बाद पुलिस फोर्स की मौजूदगी में मैच आयोजित किए गए। इसके अलावा उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि पूर्व में निर्धारित ताइक्वांडो जूनियर बालक/बालिका प्रतियोगिता जो कि 28 से 30 दिसंबर के बीच होनी थी उसे 23 व 24 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन