फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Minister of Transportation inspected

परिवहन मंत्री ने किया निरीक्षण

Thu, 06 Apr 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Thu, 06 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Minister of Transportation inspected
रोडवेज वर्कशाप में बस का निरीक्षण करते परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्रदेव सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे अचानक रोडवेज बस स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने बस चालकों व कर्मचारियों से उनकी समस्याओं पर बात की। कर्मचारियों ने फरवरी से अब तक वेतन न मिलने की शिकायत की।

चालकों ने पुरानी बस होने की समस्या बताई तो परिवहन मंत्री ने जल्द ही सुधार होने का आश्वासन दिया। यात्री सुविधाओं का अभाव, रोशनी की व्यवस्था ठीक न होने व गंदगी पर नाराजगी जताई। वह हाईवे स्थित रोडवेज वर्कशाप पहुंचे। बसों के मेंटीनेंस और कार्यशाला की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए एआरएम को निर्देश दिए। कर्मचारियों की उपस्थिति और बस रूटों की भी जानकारी ली।
विज्ञापन



बस स्टेशन पर चालक सुशील कुमार ने परिवहन राज्यमंत्री से फरवरी माह से वेतन न मिलने की शिकायत की। मंत्री ने जल्द समस्या निस्तारण का आश्वासन दिया। यहां करीब दस मिनट रुकने के बाद वह रोडवेज वर्कशाप पहुंचे और बसों के भीतर जाकर निरीक्षण किया। बसों में गुणवत्ता पूर्ण मरम्मत कार्य न होने व कार्यालयों में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। वह देर रात करीब 11 बजे तक निरीक्षण कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed