फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Minister had to face the jeopardy of SP

मंत्री को झेलना पड़ा सपाइयों का विरोध

Sun, 08 Dec 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Minister had to face the jeopardy of SP
पाटन। श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य रात साढ़े आठ बजे दोबारा चेक देने गांव पहुंचे तो सपाइयों ने विरोध में नारेबाजी की। पुलिस कर्मियों ने पहले तो उन्हें बाहर करने का प्रयास किया। सफल न होने पर 12 सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

जिले की प्रभारी मंत्री कमल रानी और सांसद साक्षी महाराज ने मुख्यमंत्री को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य को दोबारा गांव जाने और पीड़ित परिवार को चेक देने को कहा। प्रशासन ने पहले इसे गोपनीय रखा और बिहार थाने में बैठकर गांव का माहौल शांत होने का इंतजार करते रहे। रात 8:30 बजे कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य दोबारा गांव पहुंचे तो उन्हें कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में पहुंचे सपा नेताओं ने मंत्री की गाड़ी देख मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। एमएलसी सुनील साजन, पूर्व विधायक उदयराज यादव, पूर्व मंत्री सुधीर रावत, ब्लाक प्रमुख शिवबहादुर पटेल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों और पुलिस में जमकर धक्कामुक्की हुई। सपाइयों के विरोध को देखते हुए मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पीड़ित परिवार को 25 लाख की चेक देकर कुछ ही देर में वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed