{"_id":"155de360095e7c3a3f2d9f885e7aae44","slug":"millions-of-farmers-in-the-house-goods-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर से लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घर से लाखों का माल उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Wed, 14 Oct 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
मकान के पीछे की दीवार में सेंध लगा कर किसान के घर में घुसे चोर जेवर-नकदी और पिपरमेंट के तेल समेत करीब छह लाख का माल चुरा ले गए।कोतवाली क्षेंत्र के साल्हेनगर करौंदी गांव निवासी चद्रपाल क्षेत्र के प्रमुख प्रगतिशील किसान है। सोमवार रात चोर करीब सोना-चांदी के जेवर, तीस हजार रुपये की नकदी और पिपरमिंट का तेल चुरा ले गए।
मंगलवार सुबह परिजनों को घर में चोरी की जानकारी हुई। घटना के समय चंद्रपाल और उनका छोटा बेटा व पत्नी घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। गृह स्वामी के मुताबिक उनके बेटे महेंश का विवाह करीब आठ महीने पहले हुआ है। बहू और पत्नी का सारा जेवर अलमारी में रखा था।

चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश के लिए स्निफर डॉग की भी मदद ली मगर वह बाग में चक्कर लागने के बाद लौट आया। कोतवाली प्रभारी सुरेशचंद्र ओमहरे ने बताया चोरी के क्लू मिले हैं। चोरी की घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन