फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Milk threw acid on the son of milk dairy operator, condition critical

दूध डेयरी संचालक के बेटे पर युवती ने फेंका तेजाब, हालत गंभीर

Wed, 29 Jan 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Milk threw acid on the son of milk dairy operator, condition critical
उन्नावः मौरावां में युवती के तेजाब फेंकने से झुलसा रोहित यादव - फोटो : UNNAO
मौरावां (उन्नाव)। थाना क्षेत्र के भवानीगंज गांव में दूध डेयरी संचालक के बेटे पर पड़ोस की युवती ने सोमवार देर रात तेजाब फेंक दिया। गर्दन, पीठ सहित शरीर के कई अन्य हिस्से झुलस गए। युवक को सीएचसी से रेफर कर दिया गया। परिजनों ने लखनऊ के एक नर्सिंगहोम में उसे भर्ती कराया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दो वर्गों के बीच का मामला होने से गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

मौरावां थाना क्षेत्र के गोनामऊ गांव निवासी महादेव यादव ने भवानीगंज कस्बा निवासी राकेश गुप्ता का मकान किराए पर लेकर वर्ष 2008 से पराग दूध की डेयरी व दूध को ठंडा करने का प्लांट लगा रखा है। रात में वह आसपास गांव के पशुपालकों से दूध खरीदकर उसे प्लांट में ठंडा कर सुबह कंपनी के वाहन में लोड करते हैं। डेयरी में महादेव के अलावा उसका 25 वर्षीय पुत्र रोहित भी बैठता है। सोमवार रात लगभग 1:30 बजे टैंकर दूध लोड करने के लिए डेयरी आया था। टैंकर चालक ने रोहित को फोन करके बुलाया। डेयरी पहुंचे रोहित ने दूध टैंकर में लोड करा दिया और डेयरी की सफाई करने लगा। इसी दौरान डेयरी के पास ही रहने वाली 20 वर्षीय युवती स्टील के डिब्बे में तेजाब लेकर डेयरी पहुंची। रोहित ने उसे वहां से चले जाने को कहा तो वह डिब्बे में भरकर लाया गया तेजाब रोहित पर फेंक कर अपने घर भाग गई। चेहरे के कुछ हिस्से के अलावा, गर्दन, पीठ और हाथ समेत शरीर के अन्य हिस्सों में तेजाब पड़ने से रोहित गंभीर रूप से झुलस गया और चीख उठा। घटना की जानकारी पर पहुंचे पीड़ित के परिजन उसे छटपटाता देख सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों ने लखनऊ के निजी अस्पताल में रोहित को भर्ती कराया है। मौरावां एसओ राजेंद्र रजावत ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देकर युवती और उसके माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बेटे को भर्ती कराकर लखनऊ से लौटे उसके पिता महादेव यादव की तहरीर पर पुलिस ने युवती पर एसिड अटैक की रिपोर्ट दर्ज की। सीओ पुरवा एमपी शर्मा ने भी युवती से पूछताछ की। एएसपी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि युवती और पीड़ित युवक के बीच कई बार फोन से वार्ता होने की बात सामने आई है। घटना की जांच की जा रही है। पीड़ित रोहित के अनुसार युवती ने पूर्व में उसे दो बार फोन किया था, जिस पर उसने युवती की मां से शिकायत की थी। इसपर उसकी मां ने उसे फटकार भी लगाई थी। रोहित के अनुसार उसने इसी खुन्नस में उस पर तेजाब फेंका है। एसओ राजेंद्र रजावत ने बताया कि रोहित और युवती के बीच मित्रता थी। युवती के अनुसार रोहित ने किसी और से मित्रता कर ली थी। उससे फोन से बात भी करना बंद कर दिया था। इसपर गुस्से में उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन

पड़ोस की महिला ने शरीर पर डाला दूध
तेजाब पड़ने से रोहित छटपटाता हुआ भागकर पड़ोस के चंद्रभान पाल के घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। तेजाब के असर को कम करने के लिए चंद्रभान की पत्नी ने रोहित के शरीर पर दूध डाला और उसके परिजनाें को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा की परीक्षा दे चुका है रोहित
झुलसे रोहित के पिता महादेव के अनुसार तीन बेटों में रोहित सबसे छोटा है। 22 दिसंबर 2019 में वह बिहार प्रांत में दरोगा की परीक्षा दे चुका है। वह अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। तेजाब पर पूर्णतय: प्रतिबंध के बाद युवती को तेजाब कहां से मिला, इसका पर्दाफाश करने के लिए पिता ने पुलिस से जांच की मांग की है। किशोरी से पूछताछ के बाद भी पुलिस ने इस रहस्य से पर्दा नहीं उठाया है।

एमएलसी लखनऊ के नर्सिंगहोम में पीड़ित से की मुलाकात
सपा एमएलसी सुनील सिंह यादव ने लखनऊ के एक नर्सिंगहोम में भर्ती तेजाब से झुलसे रोहित से मुलाकात कर परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। युवती को तेजाब कहां से मिला इसकी जांच की उन्होंने पुलिस से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed