{"_id":"57c48ea54f1c1b0d582cb58b","slug":"mhamnc-music-talent-in-the-talent-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीत महामंच में हुनर दिखाएंगी प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीत महामंच में हुनर दिखाएंगी प्रतिभाएं
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 30 Aug 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
संगीत महासंग्राम कार्यक्रम की जानकारी देते संरक्षक अजीत पाल सिंह व संरक्षिका निम्मी अरोड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगीत की दुनिया में अपना हुनर दिखाने को संगीत महासंग्राम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में जिले के अलावा गैर जिलों की प्रतिभाएं भी अपनी काबिलियत का लोहा मनवाएंगी। कार्यक्रम में शिरकत कर रहे युवा गायकों को राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी गायकी का जलवा बिखेरने का मौका मिलेगा। यह बातें संगीत महासंग्राम कार्यक्रम के आयोजक अजीत पाल सिंह ने कहीं।
वह सोमवार को कब्बाखेड़ा में कार्यक्रम को लेकर आयोजित की बैठक में पत्रकारों को जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि जिले की प्रतिभाओं को बड़ा मंच व बेहतर भविष्य के अवसर दिलाने के उद्देश्य से शिक्षा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट और इंडियन इवेंट सोल्यूशन की ओर से संगीत महासंग्राम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुंबई से कई हस्तियां कलाकारों का हौसलाअफजाई करेंगे।
इस दौरान कार्यक्रम की संरक्षिका निम्मी अरोड़ा, मनीष सिंह सेंगर, देवेश सिंह चंदेल, विवेक तिवारी, शिव, मनोज त्रिपाठी, शिवेंद्र अवस्थी, राहुल कश्यप, लक्ष्य निगम, सलमान खान, सुबोध आर्या, मुशर्रफ शरफ, रागिनी सिंह, प्रीतिका श्रीवास्तव, दीक्षा, पीयूश शुक्ला, पुष्कर तिवारी भी मौजूद रहे।