फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Mercury reached 41 degree Celsius, heat scorched

Unnao News: 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, तपिश ने झुलसाया

Sun, 11 Jun 2023 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mercury reached 41 degree Celsius, heat scorched
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू दिया है। सुबह दस बजे से गर्मी ने जो कहर बरपाना शुरू किया वह दोपहर एक बजे अपने चरम पर पहुंच गया। इस दौरान पारा 41 डिग्री चढ़ गया। जिसके चलते गर्मी से बचाव के उपाय भी नाकाफी साबित हुए। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सिर्फ 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा।

भीषण गर्मी ने रविवार को लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया। सुबह 11 बजे से ही सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छा गया। रविवार दोपहर अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच गया। बदन झुलसाती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को घरों से निकलना दुश्वार कर दिया। जो लोग घरों से निकलने को मजबूर वह धूप और गरमी से बचाव के तमाम उपाय किए नजर आए। महिलाएं चेहरे पर कपड़ा लपेटे दिखीं। फुल आस्तीन दस्ताने और चश्मा लगाकर धूप और गर्मी से बचने की कोशिश करते दिखे। पुरुष भी गमछा, टोपी, चश्मा के सहारे धूप से बचाव करते रहे। युवतियां सिर पर दुपट्टा रख तेज धूप से बचाव करती रहीं। पुर्वी हवा ने आद्रता (नमी) बढ़ाई। रविवार को अधिकतम तापमान 41.2 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


गर्मी से बचाव के टिप्स
-फुल आस्तीन कपड़े पहनें
-सिर और चेहरा ढक कर चलें
-पानी पीने के बाद ही घर से निकलें
-एसी कूलर रूम से सीधे धूप में न जाएं
-धूप से आकर तुरंत पानी ठंडे पेयपदार्थ न पीयें

लू व डायरिया के लक्षण
बार-बार प्यास लगना, तेज सिर दर्द होना, कमजोरी लगना
चक्कर आना, आखों के आगे अंधेरा होना, बेहोशी आना, पतले दस्त होना, हथेली और पैर के तलवों में जलन होना, त्वचा में झुर्रियां पडऩा, ब्लड प्रेशर लो होना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed