फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   MEMU aborted, passenger upset

मेमू निरस्त, यात्री परेशान

Mon, 01 May 2017 12:13 AM IST
उन्नाव
उन्नाव Updated Mon, 01 May 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
MEMU aborted, passenger upset
उन्नाव जंक्शन के प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रेलवे ने रविवार को कानपुर से लखनऊ जाने वाली एक लखनऊ-कानपुर मेमू को अचानक निरस्त कर दिया। इससे ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने ट्रेन के न आने से मायूस होकर अन्य साधनाें से रवाना हुए।

 रविवार दोपहर करीब तीन बजे उन्नाव जंक्शन पर यात्री कानपुर से लखनऊ जाने वाली मेमू का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन का निर्धारित समय 3:25 था। तभी अचानक पूछताछ केंद्र से घोषणा हुई कि इस ट्रेन को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह सुनकर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। लोग पूछताछ केंद्र पर पहुंचकर ट्रेन के बारे में जानकारी करने लगे, लेकिन उन्हें बताया गया कि अब शाम साढ़े पांच बजे तक लखनऊ को जाने वाली कोई भी ट्रेन नहीं है। इससे बड़ी संख्या में निराश यात्रियों ने टिकट वापस की तो कुछ बिना टिकट वापसी किए ही रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed