{"_id":"5d38aa078ebc3e6cd11bb557","slug":"medical-students-will-be-declared-result-of-supreme-court-order-unnao-news-knp503493954","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मेडिकल छात्रों का घोषित होगा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मेडिकल छात्रों का घोषित होगा परिणाम
विज्ञापन
उन्नाव। सोहरामऊ थानाक्षेत्र के आशाखेड़ा स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज के 2017-18 बैच के एमबीबीएस प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम जल्द घोषित होगा। सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों की रिट पर सुनवाई करते हुए छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार व मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को जल्द परीक्षा परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए हैं। सभी 132 छात्र एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं।
सोहरामऊ स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज में 1 सितंबर 2017 को 132 छात्रों ने एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। छात्रों ने अगस्त 2018 में परीक्षा दी थी लेकिन प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम नहीं घोषित किया गया। छात्रों का परिणाम क्यों नहीं घोषित किया जा रहा था इसका उन्हें सटीक जवाब भी नहीं मिल पा रहा था। हालांकि मेडिकल कॉलेज ने छात्रों को द्वितीय वर्ष में प्रवेश दे दिया था। इस बीच 132 छात्रों में से 78 छात्रों के अभिभावकों ने सुप्रीम कोर्ट में संयुक्त रूप से एक रिट दायर की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर, रजिस्ट्रार व मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल को निर्देश दिए कि वह जल्द जल्द परीक्षा का परिणाम घोषित करें।
छात्रों को यह जानने का पूरा हक है कि प्रथम वर्ष में उनका रिजल्ट क्या है। एक छात्रा के पिता सुधीर शर्मा ने बताया कि न्यायालय ने सैकड़ों छात्रों का भविष्य चौपट होने से बचाया है। सरस्वती मेडिकल कॉलेज के जनरल मैनेजर मनोज सिसौदिया ने बताया कि परिणाम घोषित करने की जिम्मेदारी यूनिवर्सिटी की थी। हालांकि किन्हीं कारणों से परिणाम घोषित नहीं हो पाए थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यूनिवर्सिटी ने कापियां मंगाई हैं। जल्द परिणाम घोषित हो जाएंगे।